.

इरफान पठान ने किसान आंदोलन को भारत का आंतरिक मामला बताने वाले बॉलीवुड कलाकारों, क्रिकेटरों व गायकों को दिखाया आईना, दिलाई अमेरिकी मामले की याद | newsforum

नई दिल्ली | केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान महीनों से सड़कों पर हैं। इसे लेकर दुनियाभर से किसानों को समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में किसान आंदोलन को पॉप स्टार रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग सहित विश्वभर से समर्थन मिलने के बाद बॉलीवुड कलाकारों, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों और सिंगरों ने ट्वीट कर इसे देश का आंतरिक मामला बताया था और प्रोपेगैंडा के खिलाफ रहने की नसीहत दी थी।

इरफान पठान ने अब इस पर निशाना साधते हुए अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले की याद दिलाई और कहा कि जब फ्लॉयड को पुलिस द्वारा मारा गया था तो हमारे देश ने भी दु:ख व्यक्त किया था।

 

इरफान पठान ने ट्वीट कर कहा, “जब अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड को एक पुलिस द्वारा बेरहमी से मारा गया था तो हमारे देश ने भी उचित तरीके से अपना दु:ख व्यक्त किया था।”

इरफान पठान के इस ट्वीट का बॉलीवुड कलाकार स्वरा भास्कर ने भी समर्थन किया है। उन्होंने इरफान पठान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए 100 फीसदी लिखा।

बता दें ह्यूस्टन के रहने वाले 46 वर्षीय जॉर्ज फ्लॉयड की मौत एक श्वेत पुलिस अफसर द्वारा उनकी गर्दन दबाए जाने के कारण हुई थी। इस मामले में अमेरिका के अलावा विश्वभर में प्रदर्शन हुआ था। भारत में भी इस घटना का विरोध हुआ था। आम जनता के साथ ही सेलिब्रिटीज ने भी ब्लैक लाइव्स मैटर हैशटैग के साथ ट्वीट किया था।

कोविड नियंत्रण जनजागरूकता अभियान में शिक्षकों के अलावा जनप्रतिनिधि भी बढ़चढ़ कर आ रहे आगे, देखें वीडियो | Newsforum
READ

Back to top button