ASI को गांवभर में दौड़ा-दौड़ाकर ग्रामीणों ने पीटा, यहां देखें सोशल मीडिया में वायरल वीडियो | newsforum

पटना | बिहार के दरभंगा से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें ASI चिरंजीव तिवारी को जमकर पीटा जा रहा है। यह घटना बुधवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जीप से एक साइकिल सवार को टक्कर लग गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण ASI चिरंजीव तिवारी पर कहर बनकर टूट पड़े।
घायल को सीएचसी केवटी अस्पताल में भर्ती कराया गया कुछ देर बाद स्थानीय ग्रामीण वहां भी पहुंच गए और ASI चिरंजीव तिवारी के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। फिर ASI चिरंजीव तिवारी को ग्रामीण लात-घूसों से जमकर पीटने लगे। इस दौरान ASI चिरंजीव तिवारी गांव वालों से हाथ जोड़कर अपने आप को बचाने की कोशिश करता रहा लेकिन ग्रामीण उसे सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटते रहे। ASI चिरंजीव तिवारी सड़क पर गिर पड़ा, इसके बावजूद लोग उसकी पिटाई करते रहे।
वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान संजय चौपाल के रूप में हुई है जो केवटी के लालगंज का रहने वाला है और सब्जी खरीदकर घर लौट रहा था। तभी पुलिस की जीप ने उसकी साइकिल पर टक्कर मार दी।
वीडियो वायरल होने के बाद दरभंगा के ASP बाबू राम ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ASI की पिटाई करने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वीडियो देखने से 7-8 लोगों की पहचान साफ हो रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।











