.

कवयित्री इन्दु रवि को काव्य रत्न से किया गया सम्मानित kavayitree indu ravi ko kaavy ratn se kiya gaya sammaanit

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | हिंदी भवन दिल्ली में 15 मई को अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘भारत के भारत रत्न का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ जिसमें गाजियाबाद शहर के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली प्रसिद्ध कवयित्री इन्दु रवि को काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. श्याम सिंह ‘शशि’, मुख्य अतिथि रहे सुदर्शन न्यूज चैनल के अध्यक्ष, प्रबन्धक एवं चीफ एडिटर सुरेश चव्हाण, विशिष्ट अतिथि रहे डॉ. हरीसिंह पाल महामंत्री नागरी लिपि परिषद, डॉ. जीतराम भट्ट सचिव हिन्दी अकादमी दिल्ली व डॉ . इंदिरा मोहन अध्यक्ष दिल्ली हिन्दी साहित्य सम्मेलन सभी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

भारत रत्न महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। जिसमें 301 कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर ऑनलाइन काव्यपाठ किया था, उन्ही कवियों में से देश विदेश के चयनित 215 कवियों की रचनाओं को स्थान दिया गया है। इस ग्रन्थ में सम्पादन एवं संकलन की भूमिका अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय एवं महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने निभाई है।

 

निकष प्रकाशन दिल्ली द्वारा ऐतिहासिक महत्व के इस ग्रन्थ को प्रकाशित किया गया है। साथ ही इस समारोह में कवयित्री इन्दु रवि ने पिता साहित्यकार मोहन लाल रवि द्वारा लिखित पुस्तक “आत्मझांकी “कार्यक्रम के आयोजक डाक्टर राजीव कुमार पाण्डेय एवम् साहित्यकार डाक्टर नरेश सागर को भेंट की।

 

हिंदी साहित्य के इतिहास में पहली बार भारत रत्न प्राप्त विभूतियों को एक स्थान पर काव्य ग्रंथ के रूप में समेकित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया।इस काव्य ग्रंथ में अमेरिका, इंग्लैंड, नाइजीरिया, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, कुबैत, अफ्रीका, कनाडा, इंडोनेशिया, दोहा क़तर, ऑस्ट्रेलिया, आदि देशों सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों को स्थान दिया गया है।

 

बताते चलें इंदु रवि प्रसिद्ध लेखिका, कवयित्री, सामाजिक चिंतक हैं तथा पीएचडी शोधार्थी हैं। उनकी लेखनी समाज एवं महिलाओं की जागृति के लिए अनवरत चलती रहती है।इंदु रवि अपने सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान से दर्जनों सम्मान अपने नाम कर चुकी हैं ।कुछ दिन पहले ही इंदु रवि को एजुकेशन एंड एलिवेशन ट्रस्ट द्वारा 8 मार्च 2022 को बेस्ट राइटर आवर्ड से भी सम्मनित् किया गया था।

 

राष्ट्रीय कवयित्री इंदु रवि को 13 मार्च 2022 को कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

 


 

 

Poet Indu Ravi honored with Kavya Ratna

 

New Delhi | [National Bulletin] | The grand launch ceremony of the international poetry collection ‘Bharat Ratna of India’ was held at Hindi Bhawan, Delhi on May 15, in which the famous poetess of Ghaziabad city, Indu Ravi, who made national and international recognition, was honored with the Kavya Ratna Award.

 

President of the program Padmashree Dr. Shyam Singh ‘Shashi’, Chief Guest, Chairman, Manager and Chief Editor of Sudarshan News Channel Suresh Chavan, Dr. Harisingh Pal, General Secretary, Nagari Lipi Parishad, Dr. Jitram Bhatt, Secretary, Hindi Academy, Delhi and Dr. . Indira Mohan President Delhi Hindi Sahitya Sammelan everyone had a dignified presence.

 

Bharat Ratna Mahotsav has been entered in the Golden Book of World Records. In which 301 poets did online poetry on Bharat Ratna winners, out of those poets, the compositions of 215 poets selected from abroad have been ranked. The role of editing and compilation in this book has been played by the President of International Word Creation Dr. Rajiv Kumar Pandey and Secretary General Omkar Tripathi.

 

This book of historical importance has been published by Nikash Prakashan Delhi. Also in this ceremony, poetess Indu Ravi presented a book written by father litterateur Mohan Lal Ravi to Dr. Rajiv Kumar Pandey, organizer of the program “Atmajhanki” and litterateur Dr. Naresh Sagar.

 

For the first time in the history of Hindi literature, a world record was established by consolidating the Bharat Ratna recipients in the form of a poetic book at one place. America, England, Nigeria, Nepal, United Arab Emirates, Kuwait, Africa, Canada, Composers from different provinces of India including countries like Indonesia, Doha Qatar, Australia, etc. have been ranked.

 

Let us tell you that Indu Ravi is a famous writer, poet, social thinker and PhD researcher. His writings continue to work for the awakening of society and women. Indu Ravi has won dozens of honors for his social and literary contributions. A few days ago, Indu Ravi was awarded the Best Writer Award by the Education and Elevation Trust on March 8, 2022. was also summoned.

 

National Poet Indu Ravi has also been awarded the Pride of India Award at Kangri University, Haridwar on 13 March 2022.

 

 

पंचशील के अनुगामी panchasheel ke anugaamee

 

 

 


Back to top button