.

भारतीय इतिहास | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

©प्रीति विश्वकर्मा ‘वर्तिका’

परिचय- प्रयागराज, उत्तर प्रदेश.


 

 

जिसमें दफ़न हैं,

कई पाबन्दियां ,

कई इतिहास,

और कई जवानियाँ……

 

 

जिसमें दफ़न है,

कई प्रथायें,

कई कलायें,

और कई अत्यन्त क्रूर,

राजाओं का इतिहास..

 

भारतीय इतिहास,

जिसमें दफ़न है,

कई सभ्यतायें,

कई कथायें,

और कई बहुमूल्य कलायें..

 

भारतीय इतिहास,

जिसमें दफ़न है,

स्तन कर, नीलकर,

तीन कठिया पद्धति,

और दफ़न है हड़प नीति…

 

भारतीय इतिहास,

जिसमें दफ़न है,

लूटपाट, कई विदेशी आक्रमण,

और प्राचीन सैंधव सभ्यता…

 

ये भी पढ़ें :

ब्लैकहोल का एरीज के भारतीय वैज्ञानिकों ने खोज डाला राज, अब यह होगा फायदा, पढ़ें पूरी खबर | ऑनलाइन बुलेटिन


Back to top button