.

कवियित्री पूनम सुलाने-सिंगल राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित | ऑनलाइन बुलेटिन

©पूनम सुलाने-सिंगल

परिचय- श्रीनगर से….


 

www.onlinebulletin.in राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 समारोह अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन जयपुर द्वारा भव्या फाउंडेशन और भव्या इंटरनेशनल के बैनर तले कवियित्री पुनम सुलाने को राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

 

राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 यह प्रोग्राम भव्या फाउंडेशन द्वारा जयपुर में आयोजित किया गया था। भव्या फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष देश-विदेश के समाजसेवी एवं साहित्यकारों को पुरस्कृत किया जाता है। इस संस्था से अलग-अलग देशों की महान हस्तियां जुड़ी है, प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी जयपुर में आयोजित भव्या फाउंडेशन द्वारा 200 से अधिक समाजसेवी एवं साहित्यकारों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें महाराष्ट्र से कवियित्री पुनम सुलाने को भी राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

 

कवियित्री एवं शिक्षिका पूनम सुलाने को उनके साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करके समाज को एक सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए राष्ट्र गौरव अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है।

 

कवियित्री पूनम महाराष्ट्र के जालना जिले के गोकुलबाडी गाँव से है। श्रीमती सुलाने के जीवन के सप्तरंग और भावपुष्प यह दो किताबें प्रकाशित है तथा आने वाले कुछ ही दिनों में उनकी मराठी कविता की किताब प्रकाशित होने वाली है।

 

हिंदी एवं मराठी भाषा में कवियित्री पूनमजी के लेख एवं कविताएं देश-विदेश के अनेक समाचार पत्रों में निरंतर प्रकाशित होती रहती है। उनके द्वारा लिखे गए लेख एवं कविताएं समाज को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करने एवं सही दिशा दिखाने के लिए विशेष जानी जाती है। सोशल मीडिया पर भी उनके द्वारा लिखी गई हिंदी, मराठी लेख, कविताएँ एवं शायरियाँ विशेष प्रसिद्ध है।

 

कवियित्री पूनमजी हिंदी व मराठी में कविरत्न एवं तेजभूषण संस्था द्वारा ज्ञानदीप पुरस्कार से पुरस्कृत है तथा ऑनलाइन कार्यक्रम के द्वारा 50 से भी अधिक पुरस्कार से सम्मानित हैं।

 

 

गायों की हो रही है दुर्दशा | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button