.

जीत होगी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

©अशोक कुमार यादव

परिचय- राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष, मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

हार से हार कर बैठे हो तुम।

मन को मार कर बैठे हो तुम।।

जीत के लिए छोड़ दिए तैयारी।

तोड़ दी पुस्तकों से अपनी यारी।।

अनमना रहना अच्छा लगता है।

बीती हुई बातें अच्छी लगती है।।

मैं क्यों हारा इसका शोध कर ?

की हुई गलती का बोध कर।।

मन को एकाग्र कर साहस भरकर।

लक्ष्य की ओर जाना है दौड़ कर।।

फिर शुरू कर अध्ययन जीत की।

प्रेरणा लेते चल ज्ञान अतीत की।।

जाग जा युवा समय के संग चल।

दुःख की बदली को सुख में बदल।।

कर्म राह में आयेगी जो चुनौतियां।

ज़िद के सामने दूर होगी पनौतियां।।

कठोर परिश्रम से दक्षता हासिल कर।

तब मंजिल राह देखेगी चुनेगी वर।।

झूम के नाचोगे मन में खुशी होगी।

अंतिम में जय होगी, विजय होगी।।

 

ये खबर भी पढ़ें:

नौकरी का सुनहरा मौका, CG JOB 2023 : 80 से अधिक पदों पर भर्तियां, प्लेसमेंट कैंप के जरिए होगी भर्ती, यहां देखें डिटेल… | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

बिल्हा के शाला में शहीद वीर नारायण सिंह को याद किया गया | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन
READ

Related Articles

Back to top button