.

ये कैसा इंसान है… ye kaisa insaan hai…

©बिसेन यादव ‘बिसु

परिचय– दोन्देकला, रायपुर, छत्तीसगढ़


 

सतयुग नहीं त्रेता नहीं, ये कलयुग है।

यहीं क्रूर, ज़ालिम, हत्यारों का युग है।

 

चित्त में दया, धर्म, ईमान का अभाव है

वाह रे मनुज तेरा क्या यही  स्वाभाव है।

 

सबको पता है, जीव हत्या करना महापाप है।

फिर भी देश का संविधान देखो चुप-चाप है।

 

सभी में प्राण एक ही हैं उन्हें भी होता है पीड़ा और भय।

मांस-मांस सब एक ही हैं क्या बकरी और क्या गाय।

 

गाय भेड़-बकरी का मांस खाते हो तुम।

भुना गोश्त, रोस्ट हज़म कर जाते हो तुम।

 

प्याज, लहसुन खाना प्रतिबंधित है, कहते हो तुम।

और एक ही पल में धर्म को खंडित करते हो तुम।

 

पंडित बन करते हो पूजा मचा-मचा कर शोर।

पांखड ही पांखड फैला है, देखो चारों ओर।

 

हैवान, वहसी मांस भक्षक हो तुम।

बस दिखावें का गौ रक्षक हो तुम।

 

मछली, हिरन, मुर्गीयों को चुन-चुन कर मारा।

लाखों दर्जनों, जीव-जंतुओं का हत्यारा।

 

मूक-बधिर पशुओं का भक्षण करने वालों

सौ बकरे को खाकर, तीर्थ, हज करने वालों

 

निरपराध पशुओं का निर्मम कत्ल करने वालों।

गाय हमारी माता है झूठ पे झूठ बोलने वालों।

 

देवी-देवताओं के नाम पर,

क्यों तुम पशु बलि देते हो।

 

खुद के स्वार्थ के लिए क्यों,

उनकी गरदन रेत देते हो।

 

सुन लो मनुज और तुम भी कोई दूध के धुले नहीं हो।

उचित मानकर तुम भी पाप का भागीदार बने हुए हो।

 

बड़ी वफादारी से हलाल के लिए छुरी हाथ में लिए हुए हो

और बकरे का गले की श्र्वासनली काटने के लिए तुले हुए हो।

 

निर्जीव नहीं वो तो सजीव है।

चलता-फिरता वो भी जीव है।

 

फिर क्यों उन पर छूरी चलाते हो।

रोज रूधिर की दरिया बहाते हो।

 

जीवों को भुनकर तूने कबाब बना डाला।

फिर क्यों हरि नाम लेके जपते हो माला।

 

क्या तुम्हारे मन में कहीं भी दयाभाव बची है।

बेजुबान जीवों पर अब भी कोई लगाव बची है।

 

तुम्हारी जिह्वा के ज़ायका़ लेने के लिए बनीं है।

तुम्हारे लिए सिर्फ वो तो खाने के लिए बनीं है।

 

खुद पे अंहकार करने वाले अंहकारी

अरे हत्यारे, महापापी महादुराचारी।

 

फिर भी गिने जाते हो संतों में।

कीड़े पढ़ जाए तुम्हारे आंतों में।

 

निष्ठुर, निर्दयी, क्यों हो गए हो।

इंसान नहीं तुम पत्थर हो गए हो।

 

अहिंसा को छोड़ तुम हिंसावादी क्यों हो गए।

मांस, गोश्त, रोस्ट क्यों खानें की आदी हो गए।

 

 

बिसेन यादव

Bisen Kumar Yadav

 

 

 

What kind of person is this…

 

 

There is no Satya Yuga, not Treta, this is Kali Yuga.
This is the era of cruel, cruel, murderers.

 

There is lack of mercy, religion, faith in the mind.
Wow Ray Manuj, what is your nature?

 

Everyone knows that killing a living being is a heinous sin.
Still, look at the constitution of the country, it is silent.

 

Prana is the same in all, they also have pain and fear.
Meat and meat are all the same whether goat and cow.

 

You eat the meat of cows and sheep.
You digest roast beef, roast.

 

It is forbidden to eat onion and garlic, you say.
And in an instant you are destroying religion.

 

When you become a pandit, you worship and make noise.
Hypocrisy has spread, look around.

 

You are the same meat eater.
You are just a cow protector of appearances.

 

Kill the fish, deer and chickens selectively.
Killer of millions and dozens of animals.

 

deaf animal eaters
Those who eat a hundred goats, pilgrimage, Hajj

 

Brutal killers of innocent animals.
Cow is our mother, those who lie on lies.

 

In the name of gods and goddesses,
Why do you sacrifice animals?

 

Why for your own selfishness?
You give sand to their necks.

 

Listen Manuj and you are also no milk wash.
Considering it right, you too have become a participant in sin.

 

Holding a knife for Halal faithfully
And you are bent on cutting the trachea of ​​the goat’s throat.

 

He is not alive, he is alive.
He is also a living being.

 

Then why do you use a knife at them?
Every day you shed blood.

 

You made kebabs by roasting the living beings.
Then why do you chant the name of Hari with a rosary?

 

Is there any kindness left in your heart?
There is still some attachment left for the senseless creatures.

 

Your tongue is made for tasting.
It is made only for you to eat.

 

self-pitying egoists
Oh murderers, great sinners.

 

Still, you are counted among the saints.
Let worms read in your intestines.

 

Ruthless, merciless, why have you become?
Not a human, you have become a stone.

 

Why did you become a violentist by leaving non-violence?
Why did you become accustomed to eating meat, meat, roast?

 

 

रहबर rahabar

 


Back to top button