.

Mahtari vandana yojana paisa kaise check kare : महतारी वंदना योजना की पहली किस्त जारी, महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹1000…

Mahtari vandana yojana paisa kaise check kare :

 

Mahtari vandana yojana paisa kaise check kare : रायपुर | [सरकारी योजन] | ऑनलाइन बुलेटिन : छत्तीसगढ़ में कामकाजी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है क्योंकि महतारी वंदना योजना की किस्त जारी हो गई है। इसके तहत खाते में ₹1000 की धनराशि भेज दी गई है। जिन महिलाओं ने आवेदन किया था और जिनका नाम अंतिम सूची में शामिल था, उनके खाते में ₹1000 ट्रांसफर कर दिए गए हैं. अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य की निवासी महिला हैं तो आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपके खाते में रकम आई है या नहीं।

 

पहली किस्त 10 मार्च को भेजी गई थी

 

महतारी वंदना योजना के तहत ₹1000 की पहली किस्त 10 मार्च को प्रदान की गई है। राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर किये गये हैं. इस किस्त को नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल बटन दबाकर जारी किया.

 

इन महिलाओं को पहली किस्त का लाभ मिला

 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। लाभार्थी महिलाओं को हर साल कुल ₹12000 का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत कुल 70 लाख 26 हजार 352 महिलाएं लाभान्वित होंगी.(Mahtari vandana yojana paisa kaise check kare)

 

महतारी वंदना योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं को ही मिलेगा। इस योजना के तहत तलाकशुदा, विधवा या परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। जो महिलाएं बहुत गरीब हैं और उनके पास बीपीएल राशन कार्ड है, उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।

 

योजना का उद्देश्य क्या है?

 

यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई थी, ताकि महिलाएं अपने छोटे-छोटे खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर न रह सकें। सरकार हर साल ₹12000 का लाभ देगी, ताकि महिलाएं अपना छोटा व्यवसाय शुरू कर सकें। इतना ही नहीं, इस रकम से वह अपने कई जरूरी खर्चे भी पूरे कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें किसी व्यक्ति पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी. (Mahtari vandana yojana paisa kaise check kare)

 

महतारी वंदन योजना के तहत किस्त आई है या नहीं कैसे चेक करें

 

  • अगर आपने भी इस योजना के तहत आवेदन किया है और आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पहली किस्त आई है या नहीं तो आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन (Login) करना होगा।
  • लॉगइन (Login) करते ही आपको पेमेंट स्टेटस विकल्प में किस्त की तारीख और रकम चेक करने का विकल्प मिलेगा।
  • आपको पेमेंट स्टेटस विकल्प पर क्लिक करना होगा और फिर नीचे दी गई महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
  • इस तरह आप चेक कर पाएंगे कि पहली किस्त की रकम आपके खाते में ट्रांसफर हुई है या नहीं।(Mahtari vandana yojana paisa kaise check kare)

 

अगर रकम ट्रांसफर नहीं हुई है तो आपको अपना बैंक खाता चेक करना चाहिए कि उसमें आधार कार्ड लिंक है या नहीं या आपके बैंक खाते में डीबीटी एक्टिवेट है या नहीं. यदि डीबीटी सक्रिय नहीं है तो आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर यह काम करवाना होगा, तभी आपको इस योजना के तहत किस्त का लाभ मिल पाएगा।

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/oninebu।।etindotin

Mahtari vandana yojana paisa kaise check kare

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSd

 

ONINE bu।।etin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, समसामयिक विषयों और कई अन्य के लिए oninebu।।etin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक oninebu।।etin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button