.

मंदिर वापस मिले ! बस यही हल है !! mandir vaapas mile ! bas yahee hal hai !!

©के. विक्रम राव, नई दिल्ली

–लेखक इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।


 

अपनी प्राकृतिक, परम्परागत हिन्दू दरियादिली के कारण मोहन मधुकरराव भागवत चाहते हैं कि ”हर मस्जिद के तले शिवलिंग न ढूंढा जाये।” राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इस उदार तजवीज को सदियों से प्रताड़ित, पीड़ित हिन्दुओं का बहुलांश कम ही स्वीकार पायेगा। ज्ञानवापी में सदियों से बिछुड़े नन्दी का अपने स्वामी (शिवलिंग) के सम्मुख पेश होना एक ऐतिहासिक इस्लामी जुल्म का प्रतिकार है। अन्तत: काशी में वंचित को न्याय मिल ही गया।

 

स्वाधीनता के अमृत महोत्सव में भारत की अब कोई लाचारी अथवा आत्मिक दुर्बलता नहीं रही कि वह शमशीरे—इस्लाम के बूते छीने हुए अपने आस्थास्थल का स्वामित्व पुन: हासिल न कर सके। कानूनन ठीक, यदि संभव हो तो। सुचारु संघर्ष द्वारा, यदि जरुरत पड़े तो। यह भागवत द्वारा नयी दिल्ली में अक्टूबर 2019 के विद्यार्थी परिषद की सभा में सुनील अंबेकर की उपस्थिति में  प्रति​पादित सिद्धांतों के मुताबिक ही है। (पायनियर, 2 अक्टूबर 2019)। ये दो सिद्धांत हैं : राष्ट्रवाद तथा हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा। अखण्ड भारत के पक्षधर वे हैं। डा. राममनोहर लोहिया भी यही चाहते थे।

 

मंदिरों के विषय में भागवत ने कहा था कि संघ अधुना मथुरा और काशी के पूजास्थालों को मुक्त कराने का हिमायती नहीं है, (9 सितंबर 2020 : दि हिन्दू दैनिक)। यह अकीदतमंद हिन्दुओं के प्रति सरासर और सख्त नाइंसाफी होगी। भोलेनाथ और मथुराधिपति पैगम्बरे इस्लाम से पूर्व आये थे। साम्राज्यवादियों और इस्लामी हमलावरों ने जबरन कब्जियाकर शाही ईदगाह तथा ज्ञानवापी में तोड़फोड़ की है। यह प्रमाणित, निर्विवाद सत्य हैं।

 

यदि नेहरु से नरेन्द्र मोदी तक को कोई भी शासक इतिहास के साथ हुये इन बलात्कारियों को दण्डित नहीं कर पाया तो वंचितों को लगातार प्रताड़ित क्यों रहना पड़े? यह ईश्वरीय इंसाफ की अवहेलना होगी। यदि भारत में मुस्तफा कमाल पाशा जैसा शासक होता तो ऐसा कभी न होता। कमाल पाशा ने खलीफा महमूद द्वितीय को गत सदी में अपदस्थ कर पहला काम किया था कि पांचवीं सदी की सोफिया हेदिया चर्च से मस्जिद को हटाकर उसे संग्राहलय बना दिया था। मगर अब अपनी इस्लामी कट्टरता के कारण राष्ट्रपति रिसेप एर्डोगन ने फिर मस्जिद बना डाला। मदरसा, मीनार, झूमर, मिनबार निर्मित कर दिया। सब सैन्य बल के आधार पर। लोक सहमति से नहीं।

 

वैसा ही हुआ जो भारत में भी मुगलों ने बदौलते (इस्लामी) शमशीरे किया था। वर्ना बाबर को मुस्लिम इबादतगाह बनाना ही था तो मुस्लिम—बहुल धन्नीपुर में बनाता जहां योगी सरकार ने मस्जिद हेतु पांच एकड़ जमीन सुन्नियों को दी है। औरंगजेब भी बजाये ज्ञानवापी मंदिर के निकटस्थ मुस्लिम गांव बजरडीहा में और कृष्ण जन्मभूमि से कुछ दूर फतेहपुर सीकरी में मस्जिद बना सकता था। केवल प्राचीन भारतीय गौरव को इस्लामी हुकूमत की जघन्यता दिखाने के मकसद से ही यह दोनों जोर—जबरदस्तियां की गयीं। अत: भागवत की राय से अन्याय का अंत नहीं होता है। बल्कि वह उसे बरकरार ही रखती हैं।

 

क्या हुआ था इस्लामी देशों में

 

उजबेकिस्तान, कजाक, अजरबैजान, तुर्कमेनिस्तान आदि में? जोसेफ स्तालिन ने यहां मस्जिदों में रंगालय, मदिरालय, संगीतालय आदि बना दिये थे। मगर इस्लामी शासन के लौटते ही फिर से मस्जिदों ने रुप ले लिया। तो मथुरा, काशी तथा अन्य कब्जियाये गये वैदिक पूजास्थलों को मूल रुप में पुननिर्मित किया जाये। यही वाजिब होगा। यह संभव भी है। क्योंकि जमीयते उलेमा—ए—हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने नयी दिल्ली के संघ मुख्यालय केशव कुंज (1 सितम्बर 2019) जाकर भागवत से भेंट की थी। रात सवा दस से पौने बारह बजे तक वार्ता हुयी थी। तब तक जमीयत बाबरी ढांचे के दावे में पक्षकार थी। अब ऐसी ही वार्ता काशी विश्वनाथ और मथुरा पर भी हो।

 

ठीक इसी भांति गाजियाबाद में (5 जुलाई 2021), एक पुस्तक विमोचन समारोह पर सह—अस्तित्व तथा संग्रहित संस्कृति का उल्लेख संघ प्रमुख ने किया था (दि हिन्दू : 13 जुलाई 2021 अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति तारीक मसूद का लेख।) यूं भी संघ प्रमुख ब्रिटिश राज द्वारा भारतीय इतिहास का विकृत प्रस्तुतिकरण की याद दिलाते है तथा भारत के सशक्तिकरण पर  बल देते रहे हैं। (दि हिन्दुस्तान टाइम : 28 नवम्बर 2021)।

 

विधि विशेषज्ञ फैजान मुस्तफा (इंडियन एक्सप्रेस 24 सितम्बर 2021) स्मरण करते हैं कि कैसे 1857 के बाद से ”बाटो और राज करो,” वाली नीति अंग्रेजों ने चलायी। जिन्ना माध्यम बने। नतीजा सामने है। स्काटिश इतिहासकार और बम्बई के (1859) गवर्नर लार्ड माउन्ट स्टुवर्ट एलफिंस्टन इस नीति के प्रबल क्रियान्वयक थे।

 

इन प्रमाणित तथ्यों तथा आग्रहों के आधार पर अब भारतीय इस्लामी तंजीमों को शाश्वत हल निकालना चाहिये। भागवत प्रेरक पहल करें। यदि आक्रमकों और अरबी लुटेरों को आधुनिक भारतीय मुसलमान इक्कीसवी सदी में भी अपना पुरखा मानेंगे तो फिर इस्राइल —फिलिस्तीन की माफिक भारत में भी संघर्ष तथा वैमनस्य गहराता जायेगा। समाधान बीरबल की खिचड़ी जैसा हो जायेगा, जो कभी पक ही न सकता। अब इस्लामी पृथकतावाद को प्रोत्साहित करने वाले मुगल तथा ब्रिटिश साम्राज्यवादी नहीं रहे। मोहम्मद अली जिन्ना की इस्लामी एकजुटता का ख्वाब बांग्लादेश ने दफन कर दिया। सिंधु, बलोचिस्तान, पख्तनिस्तान की अगली बारी है। सोचने की दरकार हैं, कहीं ज्यादा देर न हो जाये।

 

भारत में संप्रदायों का समन्वयवादी बन कर रहना अनिवार्य है। सीमांत गांधी खान अब्दुल गफ्फार खा का यही अनुरोध रहा, अपील रही। ठीक यही लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर सर्द दिसम्बर (1916) में बापू ने दो चाय वालों को पास बुला कर किया था। वे ”हिन्दू चाय” और ”मुस्लिम चाय” पुकार कर बेच रहे थे । बापू ने तीसरे कुल्हड में आधी—आधी चाय डाली और कहा : ”अब इस हिन्दुस्तानी चाय को बेचो।” यही होना चाहिये आज, जो भी इसकी पहल करेगा इतिहास में वही अव्वल होगा।

 

 

 

 

Get back to the temple! That’s the only solution!!

 

 

Because of his natural, traditional Hindu generosity, Mohan Madhukarrao Bhagwat wants that “Shivalinga should not be found under every mosque.” This generous gesture of the Rashtriya Swayamsevak Sangh will be less acceptable to the majority of Hindus who have been oppressed for centuries. The presentation of Nandi, who had been separated for centuries before her lord (Shivalinga) at Gyanvapi, is a protest against a historical Islamic oppression. Ultimately, the deprived got justice in Kashi.

 

In the nectar festival of independence, there is no longer any helplessness or spiritual weakness of India that it could not regain the ownership of its place of faith, which was snatched by Islam. Legally fine, if possible. By smooth struggle, if need be. This is in line with the principles propounded by Bhagwat in the presence of Sunil Ambekar at the Vidyarthi Parishad meeting in New Delhi in October 2019. (Pioneer, 2 October 2019). These are two principles: nationalism and the concept of Hindu Rashtra. He is in favor of Akhand Bharat. Dr. Ram Manohar Lohia also wanted the same.

 

Regarding temples, Bhagwat said that the Sangh is not in favor of freeing the places of worship of Adhuna Mathura and Kashi (9 September 2020 : The Hindu Daily). This would be a blatant and blatant injustice to well-known Hindus. Bholenath and Mathuradhipati Prophet came before Islam. Imperialists and Islamic raiders have vandalized the Shahi Idgah and Gyanvapi by forcibly taking possession. These are verifiable, undisputed truths.

 

If no ruler, from Nehru to Narendra Modi, could punish these rapists with history, then why should the downtrodden continue to suffer? This would be a violation of divine justice. If India had a ruler like Mustafa Kamal Pasha, this would never have happened. Kemal Pasha deposed Caliph Mahmud II in the last century by removing the mosque from the fifth-century Sofia Hedia church and turning it into a museum. But now due to his Islamic fanaticism, President Recep Erdogan again built the mosque. Made madarsa, minar, chandelier, minbar. All on the basis of military force. Not with public consent.

 

The same thing happened that in India also the Mughals had done thanks (Islamic) shamshire. Otherwise, if Babar had to make a Muslim shrine, he would have built it in the Muslim-majority Dhannipur where the Yogi government has given five acres of land to the Sunnis for the mosque. Aurangzeb also could have built a mosque at Bajardiha, a Muslim village near the Gyanvapi temple, and at Fatehpur Sikri, some distance from the Krishna Janmabhoomi. Both these coercion were done only with the aim of showing the heinousness of Islamic rule to the ancient Indian pride. Therefore, the opinion of Bhagwat does not end injustice. Rather she keeps it up.

 

what happened in islamic countries

 

In Uzbekistan, Kazakh, Azerbaijan, Turkmenistan etc.? Joseph Stalin had built theaters, wine halls, music halls etc. in mosques here. But with the return of Islamic rule, mosques again took shape. So Mathura, Kashi and other occupied Vedic places of worship should be rebuilt in their original form. That would be reasonable. It is also possible. Because Maulana Arshad Madani, the national president of Jamiat Ulema-e-Hind, had met Bhagwat at Keshav Kunj (1 September 2019), the union headquarters in New Delhi.  The talks were held from ten to quarter past twelve in the night. Till then the Jamiat was a party to the claim of Babri structure. Now similar talks should be held on Kashi Vishwanath and Mathura also.

 

Similarly, in Ghaziabad (5 July 2021), a book release ceremony on co-existence and collected culture was mentioned by the Sangh chief (The Hindu: 13 July 2021 Aligarh Muslim University Vice Chancellor Tariq Masood’s article.) The chiefs are reminiscent of the distorted presentation of Indian history by the British Raj and have been emphasizing on the empowerment of India. (The Hindustan Time: 28 November 2021).

 

Legal expert Faizan Mustafa (Indian Express 24 September 2021) recalls how the British followed the policy of “divide and rule” from 1857 onwards. Jinnah became the medium. The result is in front. The Scottish historian and Governor of Bombay (1859) Lord Mount Stuart Elphinstone was a strong implementer of this policy.

 

On the basis of these proven facts and assertions, now the Indian Islamic system should find an eternal solution. Bhagwat inspiring initiative. If modern Indian Muslims consider the invaders and Arab robbers as their ancestors even in the twenty-first century, then conflict and animosity will deepen in Israel-Palestinian India. The solution will be like Birbal’s khichdi, which can never be cooked. The Mughals and British imperialists who encouraged Islamic separatism are no more. Bangladesh buried Mohammed Ali Jinnah’s dream of Islamic solidarity. Indus, Balochistan, Pakhtanistan have their next turn. There is a need to think, it should not be too late.

 

 

In India, it is imperative for the sects to remain in syncretism. This was the request, appeal of marginal Gandhi Khan Abdul Ghaffar Khan. This is exactly what Bapu did on the platform of the Charbagh railway station in Lucknow in a cold December (1916) by calling two chaiwalas nearby. They were selling ‘Hindu tea’ and ‘Muslim tea’. Bapu poured half the tea in the third kulhad and said: “Now sell this Indian tea.”

 

 

 

 

जानिए जोंबी क्या होता है jaanie jombee kya hota hai

 

 

 

 

 


Back to top button