.

मुम्बई में पर्दे के पीछे किसकी किरदारी ? mumbee mein parde ke peechhe kisakee kiradaaree ?

©के. विक्रम राव, नई दिल्ली

–लेखक इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।


 

 

आजकल मानवी रुचिवाली (human interest) खबरें कम दिखतीं हैं। शायद इसीलिये कि सियासत रुखी हो गयी है। वर्ना महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी की त्रिकोणीय सरकार की अंतिम लौ पर पाठकों को दिलचस्प किस्से मिल सकते थे। इस एमबीए गठबंधन को भाजपायी नेता महालूट अघाडी नामित कर चुके है। यहां का गृहराज्यमंत्री (अनिल देशमुख) ही उत्कोच का अपराधी पाया गया। चोर के हाथों में चाभी वाली बात अथवा पुलिस ही डकैती करने लगे। खोजी रिपोर्टर तलाश कर सकता था कि महाभारत की भांति मुम्बई रंगमंच पर असली किरदारी खासकर दो हीरोईनों की है। रश्मि उद्धव ठाकरे जिसके पति वजीरे—आला हैं। दूसरी अमृता देवेन्द्र फडनवीस, नेता भाजपायी विपक्ष, विधायक की ब्याहता।

 

बागी शिव सैनिक 58—वर्षीय एकनाथ शंभाजी शिन्दे ने ठाकरे का तख्त पलट कर डाला है। उसने सीधा आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे का जनानखाना (मातोश्री भवन) ही उनके विभागों में सीधे हस्तक्षेप करता रहा है। धन की उगाही भी उनका सीधा दोषारोपण है। उनके नगर निकाय विभाग जहां कुबेर का खजाना रहता है, में ट्रांसफर—पोस्टिंग करना, ठेका देना आदि पर्दे के पीछे से ही नियंत्रित होता है। सार्वजनिक उपक्रमों को कुटुम्बीजन की हिदायत है कि ठाकरे परिवार की अनुमति के बिना मंत्री (शिन्दे) के किसी भी आदेश का पालन न किया जाये। शिन्दे संतप्त हैं। बगावत अंतिम राह सूझी। उन्हें इसकी सम्यक समझ भी है। कारण वे राजनीति में प्रदेश के पूर्व थाने उपनगर में तिपहिया आटो रिक्श चलाते थे। भिन्न—भिन्न मुसाफिरों की बाते सुनकर, समझकर मनोविज्ञान के नियमों को जाना। वे भाजपा—शिवसेना मिली जुली काबीना में वे पीडब्ल्यूडी मंत्री थे और देवेन्द्र फडनवीश के चहेते थे।

 

शिन्दे का आरोप यदि सच माना जाये तो रश्मि उद्धव ठाकरे का भारी योगदान रहा है आज महाराष्ट्र में इस राजनीति संकट को जन्माने का।

 

कौन है यह रश्मिजी ? उनके पति सरकार के मुखिया हैं तो तीस—वर्षीय पुत्र आदित्य ठाकरे भी पर्यटन तथा पर्यावरण का काबीना मंत्री है। पहले उसका नाम पिता की जगह मुख्यमंत्री के लिये था। शायद शरदचन्द्र गोविन्दराव पवार की मनाही से यह नहीं हुआ। अचरज की बात यह है कि जब मंत्री पद की शपथ आदित्य ने ली थी तो पढ़ा था : ”मैं आदित्य रश्मि उद्धव ठाकरे इत्यादि।” यही सूचक था की सरकार अर्धनारीश्वर द्वारा संचालित होगी। अर्थात रश्मि की रंगमंच पर हाजिरी की यह पूर्व सूचना थी। रश्मि यूं तो कामर्स से स्नातक है मगर वे अब पत्रकार के नये रोल में भी किरदारी निभा रहीं हैं। शिवसेना की अधिकृत, पत्रिका ”सामना” की वे प्रधान सम्पादिका है। इसी में धाकड़ सांसद संजय राउत भी कार्यरत है। इन्हीं राउत से इसी पत्रिका में (13 अप्रैल 2015) में लिखा था कि भारतीय मुसलमानों को मताधिकार से वंचित कर दिया जाये। भले ही आज ठाकरे काबीना में चार मुसलमान मंत्री हैं।

 

रश्मि ठाकरे शिवसेना की पत्रकारिता में ओवरटाइम भी करतीं हैं। वे प्रबोधन प्रकाशन द्वारा छापी जा रही कार्टून पत्रिका ”मार्मिक” की भी संपादिका नियुक्त हुयीं हैं। इसे उनके श्वसुर बाल ठाकरे शुरु किया था। बाल ठाकरे शुरुआती दिनों में अंग्रेजी दैनिक ”फ्री प्रेस जर्नल” में कार्टूनिस्ट थे। मेरी उनसे भेंट वहीं हमारे बंबई यूनियन आफ जर्नालिस्ट्स के समारोह में हुयी थी। तब मैं टाइम्स आफ इंडिया में रिपोर्टर था और इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नालिस्ट्स का प्रारंभिक सदस्य था। रश्मि हिन्दी सांध्य दैनिक ”दोपहर का सामना” की भी संपादिका हैं। कुल तीन—तीन समाचार पत्रों की !! मुम्बई के उत्तरी दिशा में थाने जनपद के निकटस्थ गांव डोंबिविली में पली, पढ़ी और वयस्क हुयी। उद्धव से उनका प्रेम विवाह 13 दिसम्बर 1989 के दिन हुआ था। बाल ठाकरे की भतीजी (राज ठाकरे की बहन जयवन्ती ठाकरे) ने परिचय कराया था।

 

शिवसेना विधायक रश्मि को ”वहिणी” कहते हैं, हिन्दी में भाभी। जब मोदी सरकार के गृहमंत्री सत्तावन—वर्षीय अमिताभ अनिलचन्द शाह ने उद्धव ठाकरे से 20 अप्रैल 2019 लोकसभा चुनाव में सींटों के आवंटन चर्चा करने मुम्बई आये तो रश्मि लगातार पति के साथ—साथ रहीं। तब अमित शाह असुविधाजनक महसूस करते रहे।

 

दोबारा 24 अक्टूबर में जब विधानसभा चुनाव की सीटों पर चर्चा के लिये यही केन्द्रीय गृहमंत्री मुम्बई आये तो उन्होंने पूछा था : ”क्या रसोई में बात करनी होगी ?” यूं भी जीवन बीमा आयोग में क्लर्की का काम कर चुकी रश्मि को मनोविज्ञान तथा जनसंम्पर्क का अच्छा खासा तर्जुबा है। उनका दूसरा पुत्र तेजस अभी तक तो राजनीति से परे है। बाल ठाकरे के प्रथम पुत्र दिवंगत बिन्दुमाधव की विधवा, प्रथम पतोहू, माधवी भी सियासत से कोसों दूर है।

 

अभी दूसरी महिला रहबर अमृत देवेन्द्र फडनवीस की चर्चा हो। उद्धव को ”कपटी राजा” कहते हैं। हिन्दी की कहावत ”एक था कपटी राजा” अमृता को याद है। उनके इस ट्वीट संदेश ने मुम्बई राजनीतिक वर्तुलों में हड़कम्प मचा दिया था। यह टिप्पणी ही एकनाथ शिन्दे की बगावत के बाद आयी।

 

विदर्भ के परिवार रानाडे में जन्मी, नागपुरवासी अमृता एक बैंक अधिकारी रहीं गीतकार और गायिका है, तथा सामाजिक कार्यकत्री भी। डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति सम्मेलन में उन्हें आमंत्रित किया था। अर्थशास्त्र से स्नातक वे टेनिस की खिलाड़ी हैं। कर कानूनों की ज्ञाता हैं। उनकी इकलौती पुत्री दिविजा है।

 

तो कुल यह है महाराष्ट्र की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य है लघु महाभारत का विवरण।

 

 

 

 

Whose character is behind the scenes in Mumbai?

 

 

 

Nowadays human interest news is rarely seen. Maybe that’s why politics has turned sour. Otherwise the readers could get interesting tales on the final flame of the triangular government of Maharashtra Mahavikas Aghadi. This MBA alliance has been named BJP leader Mahaloot Aghadi. The Minister of State for Home (Anil Deshmukh) was found guilty of Utkoch. The thing with the key in the hands of the thief or the police started committing robbery. The investigative reporter could find out that like in the Mahabharata, the real characters, especially the two heroines, on the Mumbai theater. Rashmi Uddhav Thackeray whose husband is Vajire-Ala. Second Amrita Devendra Fadnavis, Leader of BJP’s Opposition, MLA’s marriage.

 

Rebel Shiv Sainik 58-year-old Eknath Shambhaji Shinde has overthrown Thackeray. He has directly alleged that Uddhav Thackeray’s Jananakhana (Matoshree Bhawan) has been interfering directly in his departments. The extortion of money is also their direct blame. In his municipal department where Kuber’s treasury resides, transfer-posting, awarding of contracts etc. is controlled from behind the scenes. Public undertakings are instructed not to follow any order of the Minister (Shinde) without the permission of the Thackeray family. Shinde is upset. Rebellion found the last way. They also have a proper understanding of it. Because in politics, he used to drive three wheeler auto rickshaw in the former police station suburb of the state. By listening to the words of different passengers, understanding and knowing the laws of psychology. He was a PWD minister in the BJP-Shiv Sena mixed cabinet and was a favorite of Devendra Fadnavis.

 

If Shinde’s allegation is to be believed to be true, Rashmi Uddhav Thackeray has contributed immensely in creating this political crisis in Maharashtra today.

 

Who is this Rashmiji? Her husband is the head of the government while her thirty-year-old son Aaditya Thackeray is also the cabinet minister for tourism and environment. Earlier his name was for Chief Minister instead of father. Perhaps this did not happen due to the refusal of Sharad Chandra Govindrao Pawar. The surprising thing is that when Aditya took the oath of office, he read: “Main Aditya Rashmi Uddhav Thackeray etc.” This was an indication that the government would be run by Ardhanarishwar. That is, this was the prior notice of Rashmi’s presence on the theatre. Although Rashmi is a commerce graduate, she is now playing a role in the new role of a journalist. She is the editor-in-chief of ‘Saamana’, the official magazine of Shiv Sena. Dhakad MP Sanjay Raut is also working in this. It was written from the same Raut in the same magazine (April 13, 2015) that Indian Muslims should be denied the right to vote. Even though today there are four Muslim ministers in the Thackeray cabinet.

 

Rashmi Thackeray also works overtime in Shiv Sena’s journalism. She has also been appointed as the editor of the cartoon magazine “Marmik” being published by Prabodhan Prakashan. It was started by his father-in-law Bal Thackeray. Bal Thackeray was a cartoonist in the English daily Free Press Journal in his early days. I met him there at the function of our Bombay Union of Journalists. I was then a reporter for the Times of India and an early member of the Indian Federation of Working Journalists. Rashmi is also the editor of Hindi evening daily “Noon Ka Saamna”. Total of three newspapers !! Born, educated and grown up in Dombivili village near Thane district in the northern direction of Mumbai. Her love marriage with Uddhav took place on 13 December 1989. It was introduced by Bal Thackeray’s niece (Jayawanti Thackeray, sister of Raj Thackeray).

 

Shiv Sena MLA Rashmi is called “Vahini”, sister-in-law in Hindi. When the Home Minister of the Modi government, seventy-seven-year-old Amitabh Anilchand Shah came to Mumbai to discuss the allocation of seats with Uddhav Thackeray in the Lok Sabha elections on April 20, 2019, Rashmi continued to stay with her husband. Then Amit Shah kept feeling uncomfortable.

 

Again on October 24, when the same Union Home Minister came to Mumbai to discuss the seats for the assembly elections, he had asked: “Will we have to talk in the kitchen?” Has a good track record. His second son Tejas is still beyond politics. The widow of the late Bindu Madhav, the first son of Bal Thackeray, Madhavi, the first husband, is also far away from politics.

 

Now another woman Rehbar Amrit Devendra Fadnavis should be discussed. Uddhava is called “the insidious king”. Amrita remembers the Hindi proverb “Ek Tha Kapati Raja”. His tweet message had stirred the Mumbai political circles. This comment came only after the rebellion of Eknath Shinde.

 

Born in the Ranade family of Vidarbha, Nagpur resident Amrita is a bank officer, lyricist and singer, and also a social activist. Donald Trump had invited him to the peace conference. A graduate of economics, she is a tennis player. Knowledge of tax laws. His only daughter is Divija.

So overall this is the current political scenario of Maharashtra. Description of Laghu Mahabharat.

 

 

 

 

मुखिया पद के लड़ैय्या ! सम्पन्न बनाम सर्वहारा !! mukhiya pad ke ladaiyya ! sampann banaam sarvahaara !!

 

 

 

 

 

 

 


Back to top button