.

दाबो शासकीय प्राथमिक शाला में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | ऑनलाइन बुलेटिन

दाबो | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | शासकीय प्राथमिक शाला दाबो में 28 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षिका दुर्गेशनंदनी सोनवानी, सफाई कर्मचारी ललित कुमार सोनवानी, रसोईया गैंदा सोनवानी उपस्थित थे।

 

प्राथमिक शाला दाबो के प्रभारी प्रधान पाठक अशोक कुमार यादव द्वारा विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं रमन प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि इस दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित एवं प्रेरित करना तथा जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। विज्ञान का अर्थ- व्यूहबद्ध विशेष ज्ञान ही विज्ञान है।

 

इस अवसर पर कक्षा पांचवी, तीसरी, दूसरी एवं पहली के बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ के तहत प्लास्टिक और कार्टून से मॉडल बनाकर प्रदर्शन किए। विज्ञान मॉडल बनाने वाले विद्यार्थीयों के नाम:- महेश नट, युगेश्वर साहू, चंद्रभान घृतलहरे, यशवंत साहू, कुलेश्वर बंजारा, रामसुमेर साहू, आश्मीन साहू, दुर्गेश्वरी साहू, शकुंतला साहू, प्रियंका साहू, अमन साहू, लक्ष्मण साहू, दीपांजलि साहू, गोपिका साहू, संजना साहू, दीपिका सोनवानी, कामता साहू, दौलत साहू के द्वारा टार्जन द वंडर कार, मकान, कमल फूल, ट्रक, पानी टैंकर, जेसीपी इत्यादि मॉडल तैयार किया गया।


Back to top button