.

अब ये दिशाएं भी- – –

©गायकवाड विलास

परिचय- मिलिंद महाविद्यालय लातूर, महाराष्ट्र


 

 

मुर्दों से कम नहीं है वो सभी लोग यहां पर,

जिन्हें ये बर्बादी भी कभी नजर नहीं आती।

अब वो लोग क्या जाग जायेंगे इस जहां में,

जिन्हें वो जलती हुई बस्तियां भी नजर नहीं आती।

 

वो गुज़रा हुआ गुलामी का मंज़र याद करो कभी,

चीखें उन शहीदों की आज भी यहां गुंज रही है।

पलटकर देखो कभी वो इतिहास के पन्ने पन्ने,

लहू की बहती नदियां आज भी वहां नजर आती है।

 

देखो आज किस ओर हमें जाने की जरूरत है,

और किस दिशा में आज ये कारवां निकला हुआ है।

रोज़गार,स्वास्थ्य,शिक्षा और अमन की जरूरत है हमें,

और ये सियासत हमें,देखो कैसे गुमराह कर रही है।

 

सबकुछ खत्म होने से पहले जाग जाओ तुम सभी,

अब ये दिशाएं भी दिन-ब-दिन अंधेरे में डुब रही है।

लोकतंत्र के बिना सबकुछ खत्म हो जायेगा यहां पर,

देखो उसी संविधान ने सभी जाति धर्मों को एकता में बांध लिया है।

 

जिस आजादी के लिए कई साल हमने यहां गंवाए है,

उस तिरंगे के लिए ना जाने कितनी पीढ़ियां यहां खत्म हुई है।

वो खौफनाक मंज़र याद दिलाते है इतिहास के पन्ने पन्ने,

क्या उसी इतिहास को फिर से यहां दोहराना जरूरी है?

 

मुर्दों से कम नहीं है वो सभी लोग यहां पर,

जिन्हें ये बर्बादी भी कभी नजर नहीं आती।

देखो कितने शान-ओ-शौकत से डोल रहा है ये तिरंगा,

उसी तिरंगे में वो आजादी की लड़ाई क्युं हमें नज़र नहीं आती – – –

 

Gaikwad Vilas, Latur, Maharashtra
गायकवाड विलास

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रसारित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 


Back to top button