NextGen Edu Scholarship : जल्दी भरें फॉर्म इस योजना में स्टूडेंट्स को मिलेंगे 15000 रुपये सीधे खाते में….
NextGen Edu Scholarship:
NextGen Edu Scholarship : नई दिल्ली | [सरकारी योजना] | ऑनलाइन बुलेटिन : स्टूडेंट्स को पढ़ाई में आर्थिक सहायता देने के लिए विभिन्न प्रकार की स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें स्टूडेंट्स को पैसे सीधे बैंक खाते में दिए जाते है। NextGen Edu Scholarship योजना भी प्रतिभाशाली मेधावी स्टूडेंट्स को 15000 रुपये दिए जा रहे है।
योजना के लिए देश भर के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून रखी गई है। (NextGen Edu Scholarship)
ये है स्कॉलरशिप के लिए पात्रता

NextGen Edu Scholarship के तहत किसी भी स्कूल से 10वीं कक्षा पास स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते है। 10वीं बोर्ड में कम से कम 60% अंक होने चाहिए। (NextGen Edu Scholarship)
इसके साथ परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस योजना में सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते है।(NextGen Edu Scholarship)
ये है स्कॉलरशिप में लाभ

इस स्कॉलरशिप योजना में आवेदन करने के बाद पात्र स्टूडेंट्स को 15000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। छात्रवृत्ति निधि का उपयोग शैक्षणिक-संबंधी खर्चों के लिए किया जा सकता है, जिसमें स्कूल फीस, परीक्षा शुल्क, छात्रावास शुल्क, ट्यूशन फीस, किताबें और स्टेशनरी, यात्रा, ट्यूशन/कोचिंग आदि शामिल हैं, लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं हैं।(NextGen Edu Scholarship)
ये है आवश्यक डॉक्युमेंट
इस स्कॉलरशिप योजना का आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको निम्न डॉक्युमेंट्स की जरूरत होगी –

- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- स्टूडेंट का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- स्कूल एडमिशन प्रूफ
- बैंक खाता डायरी
- फोटो
ये है आवेदन प्रक्रिया
NextGen Edu Scholarship का आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरें जा रहे है। आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना है। आपके सामने Buddy4Study का पेज खुल जाएगा।(NextGen Edu Scholarship)
यहाँ पर “Apply Now” बटन पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद मांगे गए आवश्यक डॉक्युमेंट भी अपलोड कर दें। अंत में आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।(NextGen Edu Scholarship)

यहां से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करें
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।









