.

Constitution Oath Marriage Ceremony of Lok Samta Shikshan Samiti | लोक समता शिक्षण समिति के संविधान शपथ विवाह समारोह में न्यासा एवं मुकेश कुमार बंधे आदर्श विवाह बंधन में…

Constitution Oath Marriage Ceremony of Lok Samta Shikshan Samiti :

 

Constitution Oath Marriage Ceremony of Lok Samta Shikshan Samiti : बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन : जातिवादी भेदभाव, धार्मिक पाखंड- दिखावा, फिजूल खर्च विरोधी एवं संवैधानिक आजाद ख्यालात से संवैधानिक आदर्श विवाह 9 दिसंबर 2023 को लोक समता शिक्षण समिति (LS3) आफिस में भारतीय संविधान की शपथ कराकर सुश्री न्यासा गेंदले एवं श्री मुकेश कुमार बर्मन का आदर्श विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान विवाह के समर्थन में सुरेन्द्र, सतकुमार भास्कर, हेमंत बंजारा, दुष्यंत बर्मन, कुलदीप बंजारे, धर्मेन्द्र लहरे, देवेश बर्मन उपस्थित रहे।

 

LS3 अध्यक्ष, बिलासपुर अजय अनंत जी ने ऑनलाइन बुलेटिन को जानकारी देते हुए बताया कि जनवादी प्रगतिशील मानवतावादी उद्देश्यों व कार्यक्रमों को संचालित करने वाली संस्था “लोक समता शिक्षण समिति” के द्वारा जातिवादी भेदभाव, धार्मिक पाखंड- दिखावा, फिजूल खर्च विरोधी एवं संवैधानिक आजाद ख्यालात से संवैधानिक आदर्श विवाह करने का अभियान चलाया जा रहा है। LS3 के इस अभियान के अंतर्गत सुश्री न्यासा गेंदले एवं श्री मुकेश कुमार बर्मन से लोक समता शिक्षण समिति (LS3) को संवैधानिक आदर्श विवाह कराने आवेदन प्राप्त हुआ। (Constitution Oath Marriage Ceremony of Lok Samta Shikshan Samiti)

Constitution Oath Marriage Ceremony of Lok Samta Shikshan Samiti

आवेदन स्वीकार कर उनका विवाह 9 दिसंबर 2023 को लोक समता शिक्षण समिति (LS3) आफिस गली नंबर 2 नगर निगम कालोनी भारतीय नगर बिलासपुर छत्तीसगढ़ में संपन्न हुआ। गुरुघासीदास सेवादार संघ [GSS] के केन्द्रीय संयोजक एवं LS3 के संरक्षक श्री लखन सुबोध ने भारतीय संविधान ग्रंथ को साक्षी मानकर उन्हें वैवाहिक शपथ दिलाया। ज्ञात हो कि LS3 कुछ वर्षों से संवैधानिक विवाह कराते आ रहा है। ज्यादातर शादियां अंतर्जातीय हुई हैं। कुछ शादियां अंतरधार्मिक और सजातीय भी हुई है। (Constitution Oath Marriage Ceremony of Lok Samta Shikshan Samiti)

 

समारोह पश्चात श्री लखन सुबोध ने नव विवाहित दंपत्ति को बधाई देते हुए कहा कि, यदि भविष्य में कहीं किसी भी तरह से उन्हें या उनके परिजनों-समर्थकों को जातिय ठेकेदारों द्वारा सामाजिक- बहिष्कार प्रताड़ना करते हैं, तो हमें सूचित करें, हम संवैधानिक समता-स्वतंत्रता आधारित न्याय के पक्ष में साथ खड़े रहेंगे। हम जातिवादी-कबीलाई जुल्मियों के खिलाफ लड़ते रहे हैं, और आगे भी लड़ेंगे।(Constitution Oath Marriage Ceremony of Lok Samta Shikshan Samiti)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Constitution Oath Marriage Ceremony of Lok Samta Shikshan Samiti

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Corona, advisory issued to states : भारत में फिर डराने लगा कोरोना ! JN.1 वैरिएंट का पहला मामला देश में आने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी…


Back to top button