स्पेशल ट्रेन की आड़ में रेल यात्रियों से 330 के बजाय 500 किलोमीटर का लिया जा रहा किराया, अगली सुनवाई 15 फरवरी को | newsforum

बिलासपुर | पैसेंजर ट्रेन चलाने और स्पेशल ट्रेन का किराया सामान्य करने को लेकर दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में कोरोना के नाम पर रेल यात्रियों से दुगुना किराया वसूलने का आरोप लगाया गया है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में रेलवे ने यह बात स्वीकार किया है कि स्पेशल ट्रेन छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 330 के बजाय 500 किलोमीटर का किराया लिया जा रहा है।

 

इसलिए नागपुर से रायपुर तक के एसी-3 का किराया 999 रुपए है। जबकि नागपुर से रायपुर तक का किराया पहले 500 रुपए था। याचिकाकर्ता सुदीप श्रीवास्तव ने रेलवे द्वारा अधिक किराया लेने और पैसेंजर ट्रेनों को शुरू करने को लेकर जनहित याचिका लगाई गई।

 

इसमें याचिकाकर्ता सुदीप श्रीवास्तव ने राजधानी एक्सप्रेस में किराए के साथ यात्रियों से खाने का भी चार्ज लिया जा रहा है, लेकिन खाना नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे को भी हाईकोर्ट के सामने बहस के दौरान रखा गया, लेकिन रेलवे ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। रेलवे ने इस बात का भी जवाब नहीं दिया कि आम आदमी के लिए पैसेंजर ट्रेन कब तक चलाई जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

 

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button