.

सिविल लाइन में सरेराह बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना, पुलिस जुटी जांच में | newsforum

छतरपुर | मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने कई राउंड फायर कर एक युवक की जघन्य हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना शहर के सिविल लाइन थाना इलाके के पायल ढाबा के पीछे की है। जहां पर बाइक पर आए बदमाशों ने अर्जुन सिंह टूरया नाम के युवक पर एक के बाद एक कई राउंड गोली दाग दी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर खाली पड़े कारतूसों को चिन्हित कर जांच शुरू कर दी है। घटना की वहज पुलिस पुरानी रंजिश बता रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक अर्जुन सिंह पर भी बम्मू राजा की गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप है, जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है।

 

पुलिस ने संदेहियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर शहर की नाकाबंदी कर दी है। पुलिस की मानें तो वह इस मामले के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। वहीं प्रत्यक्षदर्शी सहित शहरवासी घटना के बाद से दहशत में हैं।

#सीजीबजट 2021, लोक कल्याणकारी बजट को लोगों ने जमकर सराहा, सीएम भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत बजट भाषण, पढ़िए विस्तार से | newsforum
READ

Back to top button