.

इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स में 1.55 लाख पद खाली, सरकार ने बताया- कहां कितनी हैं रिक्तियां | Online Bulletin Dot In

नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | At present there is a shortage of 1.55 lakh jawans in all the three armed forces. While the army has the maximum number of 1.36 lakh vacancies. The government gave information in the Rajya Sabha on Monday.

Online Bulletin Dot In : वर्तमान में तीनों सशस्त्र बलों में 1.55 लाख जवानों की कमी है। वहीं सेना में सबसे अधिक 1.36 लाख रिक्तियां हैं। सोमवार को राज्यसभा में सरकार ने जानकारी दी। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सशस्त्रत्त् बलों के कर्मियों की कमी और रिक्तियों को भरने व युवाओं को सेना के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय शुरू किए गए हैं।

indian army

भट्ट ने कहा, भारतीय सेना में 8,129 अधिकारियों की कमी है जिसमें आर्मी मेडिकल कोर और आर्मी डेंटल कोर शामिल हैं। वहीं मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में 509 पद खाली हैं। जेसीओ व अन्य रैंक के 1,27,673 पद भी खाली हैं। मंत्री ने बताया कि सेना द्वारा नियोजित नागरिकों में ग्रुप ए में 252 पद, ग्रुप बी में 2,549 पद और ग्रुप सी में 35,368 पद रिक्त हैं।

वहीं नौसेना में 12,428 कर्मियों की कमी है। इसमें 1653 अधिकारियों, 29 चिकित्सा और दंत चिकित्सा अधिकारियों और 10, 746 नाविकों की कमी है।

 

असैनिक कर्मचारियों में समूह-ए में 165, समूह-बी में 4207 और समूह-सी में 6156 की कमी है। रक्षा राज्य मंत्री के मुताबिक भारतीय वायुसेना में 7,031 कर्मियों की कमी है। उन्होंने कहा कि वायुसेना में 721 अधिकारियों, 16 चिकित्सा अधिकारियों, 4,734 एयरमैन और चिकित्सा सहायक ट्रेड में 113 एयरमैन की कमी है।

नियोजित किये जा रहे नागरिकों में, समूह-ए में 22, समूह-बी में 1303 और समूह-सी में 5531 रिक्तियां हैं।

 

भट्ट ने कहा, ”सशस्त्र बलों द्वारा कर्मियों की कमी और उसे दुरुस्त करने के उपायों की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और यह विस्तृत विश्लेषण पर आधारित होता है। रिक्तियों को भरने और युवाओं को सेवाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय शुरू किए गए हैं।

 

सोशल मीडिया :

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

विश्वविद्यालयों में 3000 विभिन्न पदों पर नियुक्ति की तैयारी: शिक्षा सचिव | OnlineBulletindotin


Back to top button