.

sarkari Noukri : 10वीं पास के लिए पोस्ट ऑफिस में निकली सीधी भर्ती, 30,000 रुपए तक मिलेगी सैलरी; यहां जानें- कैसे कर सकते हैं अप्लाई | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

sarkari Noukri : नई दिल्ली | [जॉब बुलेटिन] | Direct recruitment in post office for 10th pass, salary up to Rs 30,000; Learn here- how can apply.

 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन पोस्ट ऑफिस ने 10वीं पास युवाओं के लिए मल्टी टास्किंग स्टाफ, ब्रांच पोस्ट मास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के 40,889 पदों पर भर्ती की जा रही है।

 

इसके लिए आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। आवेदन करने के लिए 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आज रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन दसवीं के नंबर के आधार पर मेरिट के जरिए किया जाएगा। (sarkari Noukri)

 

वैकेंसी डिटेल्स

 

  1. राजस्थान – 1684 पद
  2. आंध्र प्रदेश – 2480 पद
  3. असम – 407 पद
  4. बिहार – 1461 पद
  5. छत्तीसगढ़ – 1593 पद
  6. दिल्ली – 46 पद
  7. गुजरात – 2017 पद
  8. हरियाणा – 354 पद
  9. हिमाचल प्रदेश – 603 पद
  10. जम्मू-कश्मीर -300 पद
  11. झारखंड – 1590 पद
  12. कर्नाटक – 3036 पद
  13. केरल – 2462 पद
  14. मध्य प्रदेश – 1841 पद
  15. महाराष्ट्र – 2508 पद
  16. ओडिशा – 1382 पद
  17. पंजाब – 766 पद
  18. तमिलनाडु – 3167 पद
  19. तेलंगाना -1266 पद
  20. उत्तर प्रदेश – 7987 पद
  21. उत्तराखंड – 889 पद
  22. पश्चिम बंगाल – 2127 पद

 

योग्यता

 

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। (sarkari Noukri)

 

आयु सीमा

 

डाक विभाग की भर्ती परीक्षा में 18 से 40 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्गों के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

 

सैलरी

 

भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 10 हजार रुपए से लेकर 29 हजार 380 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

 

ऐसे होगा सिलेक्शन

 

40 हजार से ज्यादा पदों पर उम्मीदवार सिलेक्शन 10वीं क्लास में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में आवेदन के 2 सप्ताह में ही इंडियन पोस्ट ऑफिस जीडीएस भर्ती का रिजल्ट आने की संभावना है। हालांकि, उम्मीदवार को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल के बाद ही फाइनल पोस्टिंग दी जाएगी। (sarkari Noukri)

 

भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण

 

  1. जनरल – 18122 पद
  2. ओबीसी- 8285 पद
  3. एससी- 6020 पद
  4. एसटी- 3476 पद
  5. ईडब्ल्यूएस- 3955 पद
  6. पीडब्ल्यूडीए- 292 पद
  7. पीडब्ल्यूडीबी – 290 पद
  8. पीडब्ल्यूडीसी- 362 पद
  9. पीडब्ल्यूडीडीई- 87 पद

 

ऐसे करें अप्लाई

 

सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर दिए गए Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।

यहां मांगी गई जानकारी को दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।

शैक्षणिक आदि सभी दस्तावेज को अपलोड करें।

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

 

 

भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

 

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें

 

हिंदी रोजगार अलर्ट में प्रतिदिन नवीनतम सरकारी नौकरी, रोजगार समाचार, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

SARKARI NOUKRI : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग कैटेगरी के विभिन्न 388 पदों पर निकली भर्ती, उम्मीदवार जेएनयू की इस वेबसाइट में जाकर 10 मार्च तक करें आवेदन | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button