.

हार्ट ब्लॉक के लक्षण: कैसे पहचानें इसे?

पिछले कुछ वर्षों में दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से होने वाली मौतों में वृद्धि हुई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के हालिया आंकड़ों से पता चलता है कि सिर्फ 2022 में दिल के दौरे के मामलों में 12.5% की वृद्धि हुई है। हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी बीमारियों की एक बड़ी वजह हार्ट ब्लॉकेज है।

हार्ट ब्लॉक एक ऐसी कंडीशन है, जहां दिल अधिक धीमी गति से या असामान्य लय के साथ धड़कता है। उम्र बढ़ना, दिल का दौरा या कोरोनरी आर्टरी डिजीज, पोटेशियम का लेवल बढ़ना आदि की वजह से हार्ट में ब्लॉकेज आ सकती है। कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ना भी इसका सबसे बड़ा कारण होता है।

अक्सर देखा जाता है कि ब्लॉकेज के अधिकतर लक्षणों का समय पर पता नहीं चल पाता है। यही वजह है कि अधिकतर मामलों में बिना लक्षणों के भी किसी भी समय हार्ट अटैक आ जाता है। हार्ट ब्लॉकेज का समय पर पता लगाना जरूरी है ताकि आपके पहले से ही बेहतर तरीके से निदान और इलाज में मदद मिल सके। SAAOL के फाउंडर और भारत के जानेमाने डॉक्टर बिमल छाजेड़ आपको बता रहे हैं कि आप एक ही दिन में इस स्थति का कैसे पता लगा सकते हैं।

क्या ब्लॉकेज का 1 दिन में तुरंत पता चल सकता है

डॉक्टर ने बताया कि बहुत आराम से एक दिन में ब्लॉकेज का पता चल सकता है। टेक्नोलॉजी एडवांस हो गई है आजकल ct coronary scan आ गई है। इसमें केवल 5 मिनट का टाइम लगता है, 5 सेकंड एक इंजेक्शन दी जाती है, 5 सेकंड एक एक्सरे लिया जाता है। इससे अंदर की सारी पिक्चर आ जाती है। इससे पता चल जाएगा कि आपका ब्लॉकेज 10, 20, 50 या 80 कितने परसेंट पहुंचा है। सबसे बड़ी बात ब्लॉकेज की लोकेशन का भी पता चल जाएगा।

हार्ट में ब्लॉकेज का ऐसे लगाएं पता

Heart CT Scan टेस्ट कीमत

डॉक्टर ने बताया कि हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने वाला ct coronary scan टेस्ट बहुत आसान है और इसकी लागत भी ज्यादा नहीं है। आप 8 से 10 हजार रुपये में यह टेस्ट करा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसमें एक एक्सरे होता है जोकि पांच बीट का होता है। इसमें किडनी मी डाई डालनी होती है जो बाद में निकल जाती है इसलिए मरीज की किडनी सही होनी चाहिए। इसके लिए किडनी का एक टेस्ट कराना होता है।

1 एंड 2 डिग्री हार्ट ब्लॉक के लक्षण

फर्स्ट-डिग्री हार्ट ब्लॉक आमतौर पर कोई लक्षण पैदा नहीं करता है। अधिकांश लोगों को केवल तभी पता चलता है जब उनका किसी और अन्य स्थिति की जांच की जारी है। 2-डिग्री हार्ट ब्लॉक को मोबिट्ज़ टाइप 1 के नाम से जाना जाता है। इसमें में भी अधिकांश लोगों में कोई लक्षण नहीं होते हैं। लेकिन कुछ लोगों को चक्कर आना या बेहोश होना, छाती में दर्द या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

3 डिग्री हार्ट ब्लॉक के लक्षण

बेहोश होने जैसा
सांस फूलना
अत्यधिक थकान, कभी-कभी भ्रम
छाती में दर्द

हार्ट ब्लॉक होने से क्या होता है

हार्ट ब्लॉक होने पर मरीज को चोट के साथ बेहोशी, लो ब्लड प्रेशर और अन्य आंतरिक अंगों को नुकसान, और कार्डियक अरेस्ट होने का जोखिम होता है।

हार्ट में ब्लॉकेज को रोकने के उपाय

एक हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करके हार्ट ब्लॉकेज से बचा जा सकता है। इसके लिए व्यायाम करें, संतुलित आहार लें और धूम्रपान न करें। अपनी दवाओं के जोखिमों को समझना और समय-समय पर अपने डॉक्टर से सलाह लेना इसका जोखिम कम कर सकता है।


Back to top button