.

कांस्टेबल ने अपनी 1 साल की सैलरी दान की, SP को आवेदन देकर कहा- अगले माह से मेरी सैलरी मुख्यमंत्री सहायता कोष में डलवा दें | newsforum

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर पदस्थ पुष्पराज सिंह ने एक नई मिसाल कायम करते हुए दानदाताओं की फेहरिस्त में खुद को सबसे ऊपर ला खड़ा किया है। लोग अपने संचित किए गए धन का कुछ हिस्सा अकसर दान करते हुए देखा होगा लेकिन कभी किसी को अपनी पूरी सैलरी दान करते नहीं देखा होगा। वह भी एक, दो या तीन माह की नहीं बल्कि पूरे एक वर्ष की सैलरी। जांजगीर जिले के सक्ती थाने में पदस्थ पुष्पराज सिंह की दरियादिली के चर्चे लोगों की जुबान पर है।

 

लिखित आवेदन देकर किया आग्रह

कोरोना के इस दौर में मुख्यमंत्री की बार-बार अपील पर भी दौलतमंदों के खजाने से फूटी कौड़ी नहीं निकली….कर्मचारी 1 महीने की पगार देने में ना नुकूर करने लगे….रईसजादों ने मदद के नाम पर मानों आंखे ही मूंद ली…उस दौर में कांस्टेबल पुष्पराज अपने पूरे साल का वेतन ही मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करने का ऐलान कर दिया। आज पुष्पराज ने बकायदा जांजगीर एसपी कार्यालय में लिखित आवेदन देकर आग्रह किया है कि उनके एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करा दी जाये, ताकि कोरोना संकट में किसी जरूरतमंद के काम वो राशि आ सके।

 

दरियादिली की पहले भी हो चुकी है चर्चा

जांजगीर जिले के सक्ती थाने में पदस्थ पुष्पराज सिंह की दरियादिली पहले भी चर्चा में रही है, लेकिन इस दफा उनके इस नेक काम ने कईयों को मुरीद बना दिया है। पुष्पराज ने अपने आवेदन में एसपी पारूल माथुर से अनुरोध किया है कि वो 1 दिसंबर 2020 से 1 दिसंबर 2021 तक कुल 12 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायत कोष में दान रूवरूप जमा कराया जाये।

Post Office PPF Scheme- ₹40,000 जमा करने पर आपको मिलेगा ₹10,84,856, जानें कैसे!
READ

 

कौन हैं पुष्पराज सिंह

पुष्पराज सिंह अभी थाना सक्ती में बतौर कांस्टेबल पदस्थ हैं। पुलिस आंदोलन के दौरान पुष्पराज बेहद संक्रिय रहे थे। लिहाजा उनके खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई भी की गयी थी। दो महीने पहले ही पुष्पराज का सस्पेंशन खत्म किया गया था और उन्हें सक्ती थाने में पदस्थ किया था।

 

करीब 3.50 लाख करेंगे दान

पुष्पराज सिंह की अभी सैलरी करीब 29 हजार रुपये के आसपास है, उस लिहाज से एक साल की सैलरी वो करीब साढ़े तीन लाख रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करेंगे।

 

©मस्तूरी से राम गोपाल भार्गव की रपट

गीतरचनाकविताकहानीगजलचुटकुलालेख, छत्तीसगढ़ी रचनाएं आदि सीधे भेजने के लिए  E-mail करें – newsforum22@gmail.com या व्हाट्सएप करें : –  +91 8305824440. 


Back to top button