The Land of Buddha : भारत में ‘नाथ’ नाम वाले जितने भी धार्मिक स्थल हैं वे सभी बुद्ध धम्म के गौरवशाली काल के दौरान भव्य बुद्ध विहार थे या बुद्ध से जुड़े हुए थे….
©डॉ. एम एल परिहार
परिचय- जयपुर, राजस्थान.
The Land of Buddha ‘नाथ’ नाम वाले भारत में जितने भी धार्मिक स्थल है वे सभी बुद्ध धम्म के गौरवशाली काल के दौरान भव्य बुद्ध विहार थे या बुद्ध से जुड़े हुए थे. जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ, सोमनाथ, जगन्नाथ आदि.
The Land of Buddha जब देश से बुद्ध का धम्म कमज़ोर होकर विलोप हो गया तो बाद में कई सदियों के दौरान इन बुद्ध विहारों पर दूसरे पंथ के लोगों ने क़ब्ज़ा कर इनमें स्थापित बुद्ध की सुंदर प्रतिमाओं को खंडित या हटाकर अपने देवी देवताओं की मूर्तियां स्थापित कर दी या बुद्ध की प्राचीन मूर्तियों को ही वस्त्र पहनाकर ऊपरी रूप बदल दिया,जो आज तक चल रहा है.
The Land of Buddha भारत में बुद्ध को फिर से लाने वालों में से एक महापंडित राहुल सांकृत्यायन ने सच्चाई की खोज में सन् 1912 में बद्रीनाथ केदारनाथ की यात्रा की. शरीर को जमा देने वाली ठंड में बर्फ़ से ढके इस स्थान पर वे दो महीने तक रुके.
राहुलजी अपनी जीवन यात्रा विवरण के खंड चार में लिखते हैं -“ बद्रीनाथ के दर्शन करना ज़रूरी था क्योंकि कितने ही लोग लिख चुके थे कि यह मूर्ति बुद्ध की है. वहाँ दर्शन के लिए सुबह का समय तय किया क्योंकि उस समय मूर्ति को नग्न करके स्नान कराया जाता है .मंदिर के महंत के परिचित मेरे मित्र मेरे साथ थे. उन्होंने दर्शन की व्यवस्था करवाई.”
The Land of Buddha “सुबह जल्दी मैं मंदिर में पहुँच गया. मंदिर के तीन खंड है सबसे पीछे गर्भगृह, उसके बाद छोटा मंडप और उसके बाद बड़ा मंडप. गर्भगृह में नम्बूदरी रावल (महंत) और उसके सहायक पुजारी को छोड़कर कोई और नहीं जा सकता था और न ही कोई मूर्ति को हाथ लगा सकता था. बीच के मंडप में द्वार से सटकर मैं खड़ा हो गया. मुख्य मूर्ति वहाँ से तीन चार फ़ुट दूरी पर थी. मेरे मित्र के कहने पर दिये का समय भी ख़ूब बढ़ा दिया गया था. मैं वहाँ से मूर्ति को अच्छी तरह देख सकता था. स्नान कराने के लिए मूर्ति नंगी कर दी गई थी. इसी को यहाँ निर्वाण दर्शन कहते हैं.”
The Land of Buddha “मूर्ति काले पत्थर की थी जिसे शायद हथौड़े से जान बूझ कर तोड़ा गया या इसे पत्थरों में फेंकते समय कुछ हिस्सा टूट गया. पद्मासन में बैठी हुई मूर्ति के एक हाथ की हथेली पैरों पर थी जो भूमि स्पर्श मुद्रा में थी. यह मूर्ति पद्मासन अवस्था में भूमि स्पर्श मुद्रा वाली बुद्ध की है इसमें मुझे कोई संदेह नहीं लगा. महंत ने बताया कि मूर्ति की छाती पर जनेऊ की रेखा है .लेकिन हक़ीक़त यह है कि यह बुद्ध की मूर्ति है. एकांश चीवर पहने बुद्धमूर्ति के चीवर का रूप जनेऊ जैसा ही लगता है.
The Land of Buddha “इसके अलावा पास में और भी कई मूर्तियां थी जिसमें नारद जी की धातु की मूर्ति भी थी वह भी बुद्ध की मूर्ति थी. नारद कुंड में भी तोड़कर फेंकी गई बुद्ध की कई मूर्तियां पडी थी. सर्दियों में यह कुण्ड अंधकारमय हो जाता है मुझे लोगों ने बताया कि मुँह में तेल भरकर कुल्ला करने से वहाँ प्रकाश अधिक हो जाता है और मूर्तिया दिखाई देती है मैंने वैसा ही किया और पानी में पड़ी हुई कितनी ही बुद्ध की मूर्तियाँ देखी.”
“मैं समझता हूँ कि प्राचीन बद्रीनाथ मूर्ति के नष्ट होने पर पहले से फेंकी बुद्ध की मूर्ति लाकर उसकी जगह रख दी गई. टूट फूट होने से पहले यह मूर्ति बहुत सुंदर रही होगी.”
The Land of Buddha राहुल जी अपनी जीवन यात्रा खंड में आगे लिखते हैं – “हिमालय पर से तिब्बत के शासन के उठने के समय जो ख़ूनी संघर्ष हुआ था उसमें तिब्बत वालों का विशेष पक्षपात होने से बुद्ध विहार और मूर्तियों को भी तोड़ा और नष्ट कर दिया गया. इस प्रकार 9 वीं या 10 वीं शताब्दी में यहाँ के विहार की यह बुद्ध मूर्ति और दूसरी कई मूर्तियां खंडित कर पास ही नारद कुंड में फेंक दी गई. फिर बुद्धमूर्ति पर धातु या पत्थर की बद्रीनाथ की मूर्ति स्थापित कर दी गई.
सन् 1741-42 में रूहेले यहाँ आए. उन्होने मंदिर के धन को लूटा और धातु की मूर्तियों को गलाकर या तोड़फोड़ कर पानी में फेंक दिया. पुराने मंदिर का फिर जीर्णोद्धार करने की इच्छा हुई तो स्थापना करने के लिए नारद कुंड से ही यह खंडित मूर्ति हाथ लग गई. उसे कुछ समय तक तप्तकुण्ड के ऊपर रखा गया फिर गढ़वाल के राजा ने उसके लिए बद्रीनाथ का वर्तमान मंदिर बनवाया जहाँ वह मूर्ति स्थापित हुई.
The Land of Buddha “बद्रीनाथ के आगें अलकनंदा की ओर माणा गाँव भारत की सीमा का आख़िरी गाँव है उसके आगे तिब्बत है. सभी गाँव वाले बद्रीनाथ को तिब्बत वालों का देवता मानते हैं जिससे यह और सिद्ध होता है कि वर्तमान बद्रीनाथ मंदिर किसी समय एक सुंदर बौद्ध विहार था जिसका संबंध तिब्बत के थोलिंग मठ से था.”
बुद्ध धम्म के पुनर्जागरण में राहुल जी के महान योगदान को नमन
सबका मंगल हो……सभी प्राणी सुखी हो
डॉ. एम एल परिहार के फेसबुक वॉल से.
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot ।n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।










