.

पुलिस में 75 हजार से भी ज्यादा पदों पर होगी सीधी भर्ती | Police Recruitment 2023

पटना | [जॉब बुलेटिन] | If you also wish to do a job in Bihar Police, then gear up, because more than 75 thousand posts are going to be restored in Bihar Police. In total 75 thousand 543 new posts, there will be direct recruitment (Police Recruitment 2023) on 68 thousand 360 posts.

 

Online bulletin dot in : अगर आप भी बिहार पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो कमर कस लीजिए, क्योंकि बिहार पुलिस में 75 हजार से भी ज्यादा पदों पर बहाली होने वाली है। कुल 75 हजार 543 नए पदों में 68 हजार 360 पदों पर सीधी नियुक्ति (Police Recruitment 2023) होगी।

Police Recruitment 2023

बाकी के 7 हजार 183 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। नियुक्ति की प्रक्रिया जून से चरणवार तरीके से शुरू होने की संभावना है। बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जिन पदों को पर सीधी नियुक्ति होनी है, उनमें डीएसपी, दारोगा, सिपाही और ड्राइवर पद शामिल है।

 

इतने पदों पर होगी बहाली

 

बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जिन पदों को पर सीधी नियुक्ति होनी है, उनमें 23 हजार 653 दारोगा, 35 हजार 774 सिपाही और आठ हजार 927 ड्राइवर सिपाही के पद हैं। इसके अलावा छह डीएसपी के नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं, जिस पर सीधी नियुक्ति होगी।

 

पुलिस बल की होने वाली नई नियुक्तियों में 27 हजार 96 पद इमरजेंसी रिस्पांस एंड सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत संचालित डायल 112 सेवा के लिए भरे (Police Recruitment 2023) जाएंगे। इसमें डायल 112 के पहले चरण के लिए सात हजार 808 पद, जबकि दूसरे चरण के लिए 19 हजार 288 पद स्वीकृत किए गए हैं।

 

जुलाई तक शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया

 

एडीजी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के स्तर से अभी रोस्टर क्लीयरेंस की कार्रवाई की जा रही है। बहुत जल्द संबंधित चयन पर्षद और आयोग को जानकारी भेज दी जाएगी। इसके बाद विज्ञापन निकालकर चयन पर्षद और आयोग के द्वारा परीक्षा ली (Police Recruitment 2023) जाएगी।

 

बिहार पुलिस में कुल कार्यरत बल एक लाख छह हजार 916 है। वर्तमान में प्रति लाख जनसंख्या पर बिहार पुलिस में कुल पदों की संख्या बढ़कर 183।65 हो गई है। वहीं प्रति लाख जनसंख्या पर कार्यरत बल की संख्या बढ़कर 86।12 हो गई है।

 

सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

अप्रैल से लागू होगा सुकन्या समृद्धि योजना में नया न‍ियम! मिलेगा पहले से भी ज्यादा लाभ | Sukanya Samriddhi Yojana SSY

 


Back to top button