.

UTI in Women: महिलाओं को बार-बार यूरिन इंफेक्शन क्यों होता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के टिप्स…

UTI in Women:

 

 

Causes of Recurring Urinary Tract Infection in Women in Hindi : UTI in Women: नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं में से एक है यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन या यूटीआई। इसे आम भाषा में यूरिन इन्फेक्शन भी कहा जाता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। महिलाओं में यूरिन इंफेक्शन एक आम समस्या है। आइए, जानते हैं इसके कारण और बचाव के उपाय। लेकिन अधिकतर महिलाएं इसके बारे में बात करने से संकोच करती हैं।(UTI in Women)

 

पेशाब करते समय जलन महसूस होना, पेट के निचले हिस्से में दर्द, बार-बार यूरिन आना और थकान इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह किडनी को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। कुछ महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन की समस्या होती है। आइए, इस लेख में स्त्री रोग विशेषज्ञ से जानते हैं महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होने के पीछे क्या कारण हैं (Causes Of UTI In Women In Hindi)  और इससे बचाव कैसे करें? (UTI in Women)

(Short Urethra) यूरेथ्रा की लंबाई कम होना

 

पुरुषों की तुलना में महिलाओं के शरीर में यूरेथ्रा (मूत्रमार्ग) की लंबाई काफी छोटी होती है। जिसकी वजह से संक्रमण फैलने वाले बैक्टीरिया ब्लैडर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। इसके कारण महिलाओं को बार-बार यूरिन इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है।(UTI in Women)

 

(Kidney Or Bladder Stone) किडनी या ब्लैडर स्टोन

 

जो महिलाएं किडनी स्टोन या ब्लैडर स्टोन की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें बार-बार यूरिन इंफेक्शन होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए पथरी की शिकायत होने पर आपको हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसी स्थिति में गंदा और इंफेक्टेड टॉयलेट यूज करने से बचें।(UTI in Women)

 

(Menopause) मेनोपॉज

 

मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन होने की समस्या हो सकती है। दरअसल, इस दौरान महिला के शरीर में तेजी से हार्मोनल बदलाव हो रहा होता है। मेनोपॉज के दौरान महिला के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की कमी हो जाती है, जिसके कारण बार-बार यूरिन इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।(UTI in Women)

(Wearing Tight Clothes) टाइट कपड़े पहनना

 

कई अध्ययनों से पता चलता है कि जो महिलाएं ज्यादा टाइट कपड़े या अंडरवियर पहनती हैं, उन्हें यूरिन इन्फेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। इससे बचने के लिए हमेशा ढीले और कॉटन के कपड़े पहनें।(UTI in Women)

 

(Diabetes) डायबिटीज

 

जिन महिलाओं को डायबिटीज की शिकायत है, उन्हें भी बार-बार यूरिन इंफेक्शन हो सकता है। दरअसल, डायबिटीज में ब्लड शुगर हाई होने पर बार-बार पेशाब आता है। ऐसी स्थिति में ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता है, जिससे बार-बार यूरिन इन्फेक्शन की दिक्कत हो सकती है।(UTI in Women)

 

UTI in Women Prevention Tips in Hindi / महिलाओं में यूरिन इन्फेक्शन से बचाव के लिए टिप्स-

यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए महिलाएं ये टिप्स फॉलो कर सकती हैं –

 

  • पेशाब को रोककर न रखें। ज्यादा देर तक पेशाब रोककर रखने  से बैक्टीरिया पनपने की संभावना अधिक होती है, जिससे यूरिन इन्फेक्शन का खतरा रहता है।
  • यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।
  • महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्ट की अच्छी तरह से सफाई रखनी चाहिए।
  • हमेशा साफ और लूज इनर वियर पहनें।
  • यूरिन इन्फेक्शन से बचने के लिए धनिया का पानी, नारियल पानी, सेब का सिरका और क्रैनबेरी जूस का सेवन कर सकती हैं।(UTI in Women)

Disclaimer:

 

हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है, इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।(UTI in Women)

 

🔥 सोशल मीडिया

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।


Back to top button