.

जीत के आना है…

©अशोक कुमार यादव

परिचय- मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

कर्मवीर मेहनत कर, मंजिल तक तुझे जाना है।

इस बार हार को हराकर, जीतकर तुझे आना है।।

 

अभी तो एक बार हारा है, कुछ कमी रही होगी।

टूटा सुनहरा स्वप्न, दोनों आँखों में नमी रही होगी।।

जिद्दी बन जा, जंग मैदान को छोड़कर मत भाग।

सफलता प्राप्त करने की, मन में लगी है आग।।

 

नामुमकिन को मुमकिन, तुझे करके दिखाना है।

इस बार हार को हराकर, जीतकर तुझे आना है।

 

दो नावों में पैर मत रख, जलभंवर में डूब जायेगा।

फिर से तू हारा हुआ एक खिलाड़ी कहलायेगा।।

लोगों के नजरों में एक मजाक बन रह जायेगा।

यदि मंजिल में जीत की परचम नहीं लहरायेगा।।

 

कूद दो अथाह समुद्र में, तुझे मोती लेकर आना है।

इस बार हार को हराकर, जीतकर तुझे आना है।।

 

निराश होकर बैठा है बुजदिल, खुद से रूठे हुए।

हार का मना रहा है मातम, जैसे आत्मा लूटे हुए।।

उठ! जाग! आँखें खोल, विदुषी पुस्तक बुलाती है।

पढ़ो इसे, ज्ञान को बढ़ाओ, यही विजय दिलाती है।।

 

कुछ भी हो भले, अंतिम अवसर है, लक्ष्य पाना है।

इस बार हार को हराकर, जीतकर तुझे आना है।।

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
अशोक कुमार यादव

? सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती | UKPSC Lab Assistant Vacancy 2023

 


Back to top button