.

शाकाहार का सेवन करने वाले लोगों के लिए ये फ़ूड है विटामिन बी12 से भरपूर, ऐसे करें सेवन, यहाँ देखें पूरी लिस्ट… | Vitamin B12 Foods

Vitamin B12 Foods : For people who consume vegetarian food, this food is rich in Vitamin B12, consume it like this, see the complete list here…

 

Vitamin B12 Foods: नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन डेस्क : शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी 12 की कमी को पूरा करना बड़ी चुनौती है। बहुत कम ऐसे चीजें हैं जिनमें विटामिन बी 12 पाया जाता है। हम आपको शाकाहारी खाद्य पदार्थों की लिस्ट बता रहे हैं जो विटामिन बी-12 का अच्छा सोर्स हैं। (Vitamin B12 Foods)

 

स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन बी-12 बेहद जरूरी है। अगर शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो जाती है तो इससे मानसिक समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है। हड्डी और जोड़ों पर भी इसका असर पड़ता है। विटामिन बी-12 कम होने पर दिमाग और नर्वस सिस्टम बुरी तरह प्रभावित होता है। विटामिन बी 12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी12 शरीर तक फोलिक एसिड को पहुंचाने का भी काम करता है।

 

विटामिन बी 12 से भरपूर शाकाहारी भोजन

 

  • सोयाबीन- अगर आप शाकाहारी हैं और शरीर में विटामिन बी12 कम हो रहा है तो खाने में सोया प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल कर लें। इससे काफी हद तक विटामिन बी-12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। आप इसके लिए सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं।
  • दूध- दही- जिन लोगों के शरीर में विटामिन बी12 कम रहता है उन्हें रोजाना दूध और दही का सेवन जरूर करना चाहिए। दही खाने से शरीर को विटामिन बी2, बी1 और बी12 मिलता है। इसके लिए आप लो फैट वाला दही खा सकते हैं।
  • ओट्स– ओट्स सिर्फ मोटापा ही कम नहीं करता बल्कि शरीर को कई फायदे भी पहुंचाता है। फाइबर और विटामिन्स से भरपूर ओट्स खाने से शरीर को विटामिन बी12 भी मिलता है। इसलिए अपने खाने में ओट्स जरूर शामिल कर लें जो आपको हेल्दी रखने में भी मदद करेगा। (Vitamin B12 Foods)
  • पनीर- प्रोटीन से भरपूर पनीर खाने से विटामिन बी 12 की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप कॉटेज चीज़ भी खा सकते हैं। पनीर शाकाहारी लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिससे विटामिन बी 12 मिलता है।
  • ब्रोकली- सर्दियों में डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करें। रोजाना ब्रोकली खाने से विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। ब्रोकली में फोलेट यानि फोलिक एसिड भी पाया जाता है जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है। (Vitamin B12 Foods)

 

🔥 सोशल मीडिया

 

फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://www.facebook.com/onlinebulletindotin

Vitamin B12 Foods

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

🔥 अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

देखें वीडियो : Urfi Javed ने एक बार फिर अपने लुक से चकराया लोगों का सिर, नजारा देख इंस्टा यूजर्स दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया… | Urfi Javed Viral News


Back to top button