हमें क्या चाहिए | newsforum
©हरीश पांडल, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
देश में किसान
ना रहें तो ?
देश में जवान
ना रहे तो ?
देश में विज्ञान
ना रहें तो ?
देश में संविधान
ना रहे तो ?
सोचो क्या
हो जायेगा ?
किसान ना हो
अनाज कहां
से पाओगे ?
जवान ना रहे तो?
सुरक्षा कैसे
कर पाओगे ?
विज्ञान ना रहे तो
सुविधाएं कहां
से लाओगे ?
संविधान ना रहे तो
न्याय किससे
पाओगे ?
कब तक लोग
देश में
मंदिर, मस्जिद
चर्च, गुरुद्वारा
ही बनाओगे ?
क्या धर्म स्थलों
के निर्माण से
अनाज
सुरक्षा
सुविधा
न्याय
सब हासिल
कर पाओगे ?
कब तक साथियों
झूठी आडंबर
ढोंग, चमत्कार
जाति, भेदभाव
लोगों के दिलों
में जगाओगे ?
बताओ मित्रों तुम
क्या अपनाओगे ?
किस-किससे
क्या-क्या पाओगे ??