.

Bank Strike 2023 : बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान, जल्द ही निपटा लें अपने सारे जरुरी काम ! इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक… जानें | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Bank Strike 2023 : नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | Bank employees announced strike, finish all your important work soon! Banks will remain closed for so many days… know.

 

Online bulletin dot in : अगर जनवरी के लास्ट वीक में आपको बैंक संबंधी कोई काम हैं तो अभी निपटा लें. क्योंकि जनवरी के अंतिम सप्ताह में लगातार 4 दिन तक बैंक बंद रह सकते हैं. इससे बैंक से जुड़े सभी कामकाज पर गहरा असर पड़ सकता है।

 

कई बैंक यूनियनों की संस्था यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। 

 

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी है। यह फैसला मुंबई में हुई यूएफबीयू की बैठक में लिया गया. बैंक कर्मचारियों के इस हड़ताल से महीने के अंत में चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। (Bank Strike 2023)

 

SBI ने कहा हड़ताल के दिन ब्रांच में कामकाज होगा प्रभावित

 

SBI ने कहा कि हमें भारतीय बैंक संघ (IBA) ने जानकारी दी है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने यूएफबीयू के साथ जुड़ी एसोसिएशन यानी एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओए आदि ने हड़ताल का नोटिस जारी किया है।

 

SBI ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए 30 और 31 जनवरी 2023 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल पर जाने का प्रस्ताव दिया है। (Bank Strike 2023)

 

30 और 31 जनवरी को पड़ेगा असर

 

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक ने ब्रांच में कामकाज सामान्य तरीके से करवाने के लिए जरूरी व्यवस्था की है।

 

हालांकि, बैंकों ने ग्राहकों को भी कहा है कि 30 और 31 जनवरी को ब्रांच के कामकाज पर हड़ताल के कारण असर पड़ सकता है।

 

बैंक कर्मचारियों की ये हैं 5 मांगें

 

AIBEA के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि बैंक कर्मचारियों के आंदोलन को फिर से शुरू करने के लिए 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक कर्मचारियों की 5 मांगें हैं।

 

पहली बैंकिंग, पेंशन को अपडेट किया जाए, सभी काडर में भर्तियां की जाए, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को खत्म किया जाए, वेतन को रिवाइज किया जाए और कई पुराने मुद्दे। (Bank Strike 2023)

 

ये खबर भी पढ़ें:

Prashant Kishor v/s Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी का नाम तक नहीं जानते थे यूपी-बिहार के लोग, मैंने किया प्रचार; PK का नया हमला, दी चुनौती | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन


Back to top button