मिनीमाता जी की याद में | ऑनलाइन बुलेटिन
©रामभरोस टोण्डे
परिचय– बिलासपुर, छत्तीसगढ़
चन्द्रमा जैसी शीतलता ,
त्याग और संघर्ष की गोद में जन्मी ।
मानवता की महानायिका,
आपके चरणों में शत्-शत् नमन्।
प्यार से मीनाक्षी,
नारी शक्ति की परिचायक।
मानवता की महानायिका,
आपके चरणों में शत्-शत् नमन्।
सरल स्वभाव,
मृदु भाषी मिलनसार।
मानवता की महानायिका,
आपके चरणों में शत्-शत् नमन्।
छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद का गौरव,
नारियों की प्रेरणा स्रोत।
मानवता की महानायिका,
आपके चरणों में शत्-शत् नमन्।
मधुर वाणी अदम्य साहसी,
गरीबी,दिन दुखियों की नायिका ।
मानवता की महानायिका,
आपके चरणों में शत्-शत् नमन्।
समाज में फैला छुआछूत मिटाया,
कुशल महिला का नेतृत्व निभाया।
मानवता की महानायिका,
आपके चरणों में शत्-शत् नमन्।