जीवन संघर्ष | Newsforum
©हरीश पांडल, बिलासपुर, छत्तीसगढ़
जीवन संघर्ष का
दूसरा नाम है
बिना संघर्षों के
जीना हराम है
इतिहास उठा कर
देख लो सबका
किसके जीवन में
आराम ही आराम है?
इस दुनिया में जिसने
भी जन्म लिया
सबने संघर्षों का
है सामना किया
राजा हो या रंक
संघर्ष ही जीवन
का इनाम है
जीवन संघर्षों का
दूसरा नाम है
बिना संघर्षों के
जीना हराम है
जीवन संघर्षों से
घिरा हुआ है?
संघर्ष सबके रगो
में घुला हुआ है,
संघर्ष चाहे
प्रकृति प्रदत्त हो
संघर्ष चाहे
मानव निर्मित हो
संघर्षशील जीवन
सफल हैं,
संघर्षहीन जीवन
विफल है,
संघर्ष कल, आज
और कल है,
बिना संघर्षों के
जीवन बेकाम है
जीवन संघर्षों का
दूसरा नाम है
संघर्ष से कभी ना
मुंह मोड़ो
बिना संघर्षों के
जीना छोड़ो
बिन संघर्ष
जीवन भीख है,
भीख में भी सीख है
भीख मांगने में
भी संघर्ष है
संघर्ष में जीना
बेहतर है
बिना संघर्षों के
जीवन बद्तर है
संघर्ष करने वालों
सबको मेरा
प्रणाम है??????
जीवन संघर्ष का
दूसरा नाम है
बिना संघर्षों के
जीवन हराम है,,,,