नमन हैं वीर जवानों को | ऑनलाइन बुलेटिन
©करन कटियार
नमन है उन वीर जवानों को
जिन्होंने दिया बलिदान
देश आजाद कराने को,
व्यर्थ नहीं गया उनका बलिदान
आया है वह देश के काम,
खुद का बलिदान देकर
लाज बचाई भारत मां की
कि, खुद का बलिदान देकर
लाज बचाई भारत मां की
परवाह नहीं की अपनी जिंदगी की
छोड़कर अपना घर-द्वार
चले गए रक्षा करने मातृभूमि की
गोली चलाकर मारा दुश्मनों को
और गोली खाकर सीने पर
बलिदान हुए खुद,
हमने अपना गौरव पाया,
अपने स्वाभिमान से
हमें मिली आजादी
वीर शहीदों के बलिदान से
नमन है उन वीर जवानों को













