.

और हम सब कहते हैं…

©गायकवाड विलास

परिचय- लातूर, महाराष्ट्र


 

भ्रष्टाचार बनाम शिष्टाचार बढ़ाए हाहाकार,

सत्यवाद को वही पर ना मिले कोई भी आधार।

भ्रष्टाचार की आहट लायेगी संसार में जलजला,

भ्रष्टाचार बनाम शिष्टाचार का ये खेल है बड़ा निराला।

 

भ्रष्टाचार के व्याधी से ही एक दिन देश बनेगा कंगाल,

और भ्रष्टाचारी ख़ुद ही हो जायेंगे यहां पर मालामाल।

शिष्टाचार की माला जपते होता है ये भ्रष्टाचार,

मगर उसी भ्रष्टाचार का,कौन करें यहां संहार?

 

नीयत में खोट और बढ़ता हुआ मन का लालच,

यही से उस भ्रष्टाचार की कहानी शुरू होती है।

जब बढ जाएं हद से ज्यादा भ्रष्टाचार इस संसार में,

तभी यहां आम आदमी का जीना भी हराम होता है।

 

भ्रष्टाचार बनाम शिष्टाचार चहूओर यहां फैला है,

सच्चाई की राह पर जो चलें वो ही यहां परेशान है।

शिक़ायत करें तो उसे ही मिलता नहीं न्याय यहां पर,

वो ही इस संसार में मजबूर और लाचार है।

 

जब सौ में से होते हैं यहां निन्यानबे बेईमान,

वहां कौन देखता है सच्चाई भरें इन्सानों का ईमान।

फिर भी होता है यहां पर उसी बेईमानी का मान सन्मान,

और हम सब कहते है,सारे जहां में है देश हमारा महान – – – देश हमारा महान।

 

सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

* अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव इन भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक यह जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

बोकारो स्टील प्लांट में निकली भर्ती, आवेदन फॉर्म शुरू | Bokaro Steel Plant Jobs Bharti 2023

 


Back to top button