.

रात को देर से आने व जमीन विवाद के चलते भाई ने बहन को डंडा मारकर मार डाला, अब गिरफ्तार l ऑनलाइन बुलेटिन

अंबिकापुर l ऑनलाइन बुलेटिन l रात को देर से घर आने की बात को लेकर एक भाई ने अपनी बहन की डंडा मारकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या का रूप देने सड़क पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भाई ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र का है।

शनिवार रात को पुलिस को सूचन मिली थी कि सोहगा खरीपारा गांव में रोड किनारे एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने देखा की उसकी स्कूटी भी वहीं पास में पड़ी हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछा तो बताया गया कि एक्सीडेंट में महिला की मौत हुई होगी। मगर जिस तरह से शव को फेंका गया था और जिस तरह से शरीर में चोट के निशान थे, इस वजह से पुलिस को उसकी हत्या की आशंका थी।

 

मां से की पूछताछ

 

पुलिस ने इस मामले में जांच तेज की और शव की पहचान की तो पता चला कि महिला का नाम रजनी कुजूर (34) है। वह सोहगा खरीपारा गांव की रहने वाली थी। जिसके बाद पुलिस महिला के घर गई और उसकी मां मनिरा कुजूर से पूछताछ की। जिसमें मनिरा ने शक जताया कि उसकी हत्या उसका ही भाई केन्दा राम कर सकता है। दोनों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था।

 

जमीन को लेकर भी विवाद था

 

पुलिस ने केन्दा राम को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में केन्दा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। केन्दा ने बताया कि उसने ही रजनी की हत्या की थी। रजनी हमेश रात को लेट आती थी। जिसकी वजह से उसकी बदनामी हो रही थी। इसके अलावा जमीन संबंधी भी कुछ विवाद था। इसलिए शनिवार रात को जब वापस घर लौट रही थी तो उसने लाठी से उसके सिर और गले में वार किया था। इससे रजनी की मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

पति से अलग रहती थी रजनी

 

पुलिस ने बताया कि रजनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के ऑफिस में प्यून का काम करती थी। उसकी शादी भी कुछ साल पहले हुई थी। मगर वह अलग अपने मायके में रहती थी। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पूरे मामला का खुलासा किया गया है।

 


Back to top button