.

ससुर अपनी बहू से 1 साल से कर रहा था रेप, बेटा बोला पूरी करो इच्छा, बिलासपुर में पिता-पुत्र गिरफ्तार | ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर | [छत्तीसगढ़ बुलेटिन] | बहू से रेप करने वाले ससुर और पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 27 वर्षीय महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि करीब साल भर पहले उसके ससुर ने उसके साथ रेप किया। ससुर की हरकतों का उसने विरोध किया, तब उसने घर से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। इस दौरान उसका एक बच्चा भी हो गया जो अब वह 3 साल का है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

 

पुलिस के अनुसार, महिला डर के कारण अपने ससुर की हरकतों की जानकारी पति को देने से कतराती रही। आखिरकार उसने हिम्मत जुटाकर इस घटना की जानकारी पति को दी। तब पति ने अपने पिता की तरफदारी की और कहा कि उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई, तो उसके साथ बुरा होगा। परेशान महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पति ने पत्नी को दी धमकी

 

महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तब उसने चुप रहने कहा। पति की बातों को सुनकर वह हैरान रह गई। पति ने उससे कहा कि वह पिता की इच्छा पूरी करते रहे। नहीं तो उसके साथ बहुत बुरा होगा। अपने पिता का सहयोग नहीं करने पर उसने पत्नी और बच्चे को परेशानी होने की धमकी देने लगा।

 

तब मायके में रहने लगी महिला

 

महिला चार-पांच महीने तक सब कुछ सहती रही। पति की बात सुनने और ससुर की ज्यादती बढ़ने पर वह विरोध करने लगी। इस पर महिला और बच्चे को घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली गई, बाद में उसने ससुर और पति की हरकतों की शिकायत पुलिस से की। प्रशिक्षु IPS विकास कुमार ने बताया कि मामला सामने आने पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

©बिलासपुर से अनिल बघेल की रपट


Back to top button