.

पहले रहे रेंजर, अब उसी जगह DFO बने : 8 साल से 1 ही जिले में पदस्थ SDO को बनाया प्रभारी, विधानसभा में उठा मुद्दा l ऑनलाइन बुलेटिन

बिलासपुर l ऑनलाइन बुलेटिन l वन वृत्त के मरवाही वनमंडल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। 8 साल पहले यहां पदस्थ रेंजर को प्रमोशन देकर पहले sdo बनाया। वहीं, अब उन्हें प्रभारी dfo बना दिया गया है। मामले में सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये है कि अनुविभागीय अधिकारी की हैसियत से खुद प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हैं और dfo बनकर उसे एप्रुव भी करते हैं। प्रदेश में वन विभाग में चल रहे प्रभारवाद का मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया है।

 

मरवाही वनमंडल में dfo के पद पर जूनियर अफसर और लोरमी उप वनमंडलाधिकारी के पद पर वरिष्ठ अफसर की नियुक्ति के साथ ही प्रदेश में सीनियर को दरकिनार कर जूनियर अफसरों को पदस्थ करने का खेल चल रहा है।

 

दरअसल, मरवाही वनमंडल में 8 साल पहले 2014 में पदस्थ रेंजर संजय त्रिपाठी को उसी जगह पर वर्ष 2020 में sdo के पद पर प्रमोशन दिया गया। इसके महज साल भर बाद ही उन्हें dfo का प्रभार दे दिया गया है। जबकि, इसी जिले में उनसे सीनियर sdo केपी डिडौंर भी पदस्थ है।

 

सोमवार को मरवाही मंडल सहित पूरे प्रदेश में 15 जूनियर अफसरों को सीनियर अफसरों के पद पोस्टिंग देने के मामले को उठाया गया। केशकाल विधायक संतराम नेताम ने वन विभाग में सीनियर अफसरों के रहते जूनियर अफसरों को उच्च पदों पर अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर सवाल किए। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने जवाब देते हुए सदन को जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मरवाही के साथ ही दूसरे जगहों में 15 जूनियर अधिकारियों को सीनियर अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने कहा कि जूनिरयर अफसरों को अतिरिक्त प्रभार देने के कारण 5 अधिकारी प्रभावित हैं।

 

प्रदेश में 5 सीनियर अफसर बन गए हैं जूनियर

वन विभाग में इस प्रभारवाद के चलते प्रदेश के 5 सीनियर अफसर जूनियर बन गए हैं और उन्हें अपने से जूनियर अधिकारियों के अधीनस्थ काम करना पड़ रहा है।

 

जिन अधिकारियों को प्रभावित होना पड़ा है उनमें मुख्य वन संरक्षक एसपी पैकरा को वन संरक्षक कार्य आयोजना वन मंडल कांकेर, मुख्य वन संरक्षक बीपी सिंह को वन संरक्षक नया रायपुर अटल नगर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उप वन संरक्षक, चूणामणि सिंह को उप वनमंडलाधिकारी , लोरमी वनमंडल मुंगेली, भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी उप वन संरक्षक पुष्पलता को उप वनमंडलाधिकारी डोंगरगढ़ वन मंडल खैरागढ़ नियुक्त किया गया है।

 

मरवाही वन मंडल में वर्ष 2020 संवर्ग के सहायक वन संरक्षक संजय त्रिपाठी को वनमंडलाधिकारी मरवाही का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

 

ifs अफसर पदस्थ करने उठी थी मांग

 

मरवाही वन मंडल के dfo राकेश मिश्रा अप्रैल 2021 में रिटायर हुए, तब प्रधान मुख्य वन संरक्षक (pccf) राकेश चतुर्वेदी को वन मंत्री मो. अकबर ने sdo संजय त्रिपाठी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे लेकिन, अचानक 12 घंटे में ही मामला पलट गया और जूनियर अफसर संजय त्रिपाठी को ही dfo का प्रभार सौंप दिया गया। इस दौरान उन्हें हटाकर वन मंडल में ifs अफसर की पोस्टिंग करने की मांग भी गई थी।


Back to top button