.

भाजयुमो मारो मंडल की द्वितीय कार्यसमिति बैठक नवागढ़ के ग्राम पंचायत-टेमरी में संपन्न l ऑनलाइन बुलेटिन

मारो l (छत्तीसगढ़ बुलेटिन) l भारतीय जनता युवा मोर्चा मारो मंडल की द्वितीय कार्यसमिति बैठक हमर क्षेत्र नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत-टेमरी में बेमेतरा जिला संगठन प्रभारी आलोक श्रोती के मुख्य आतिथ्य, परमेश्वर वर्मा की अध्यक्षता व अभिषेक राजपूत युवा मोर्चा मारो मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

 

बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे, युवा मोर्चा प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका सुश्री निशा चौबे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकुमार बबलू राजपूत, जिला मंत्री यूपेश साहू, सह कोषाध्यक्ष मुचकुंद लोधी, सोशल मीडिया प्रभारी महेन्द्र जायसवाल, किसान मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री जितेन्द्र मांत्रे, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती अमिता बघेल, राजनांदगांव से उपाध्यक्ष हिमांशु सोनवानी, बेमेतरा शहर मंडल मंत्री गोपी देवांगन, मंडल महामंत्री बालशंकर वर्मा, महामंत्री शुभम ठाकुर, उपाध्यक्ष गण, मंत्री गण, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट


Back to top button