.

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव : मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त | Newsforum

बेमेतरा | कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विलास भोसकर संदीपान ने एक आदेश जारी कर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 42 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत नियम, 1995 के नियम 18 के अन्तर्गत बेमेतरा जिले के 1 जनपद सदस्य, 14 सरपंच तथा 46 पंचों के उप निर्वाचन 2021 हेतु आयोग से प्राप्त आदेश द्वारा जारी संलग्न समय अनुसूची अनुसार अधिकारियों को विकासखण्डों के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए नियुक्त किया गया है। जिसमें चारों विकासखण्ड हेतु अपीलीय अधिकारी प्र.अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा बेमेतरा को नियुक्त किया गया है।

 

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मे विकाखण्ड नवागढ़ हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) विश्वास राव मस्के मो.नं.-7987408324 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार नवागढ़ को ग्राम पंचायत घठोली, भोपसरा, अमलडीहा, मक्खनपुर, धोबघट्टी, नवागांव, धौराभाठाखुर्द एवं रनबोढ़ हेतु नियुक्त किया गया है।

 

विकासखण्ड बेरला हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) संदीप ठाकुर मो.नं. 7587705154 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्र. तहसीलदार बेरला रवीन्द्र कुर्रे मो.नं. 9131800042 को ग्राम पंचायत कंडरका, सरदा, गुधेली, मुड़पारकला, चिखला, बेलौदीकला, भाड़, सोंढ़, देवरी, मुड़पार, भटगांव, बहिंगा, सिंगदेही, गोडगिरी, कुसमी, पिरदा, सुरहोली हेतु नियुक्त किया गया है।

 

विकासखण्ड बेमेतरा हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्गेश कुमार वर्मा मो.नं. 9826352436 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्र. तहसीलदार बेमेतरा आशुतोष गुप्ता मो.नं. 9630400403 को ग्राम पंचायत कोदवा, भनसुली, कुरदा, आंदु, नवागांवकला, मरतरा, बहेरा (का), लोलेसरा, मउ, गांगपुर (छि.), भंवरदा, बगौद, भुरकी, छिरहा, अर्जुनी, बीजाभाट, चारभाठा, ढारा, रामपुर, खण्डसरा हेतु नियुक्त किया गया है।

 

विकासखण्ड साजा हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) साजा श्रीमती रश्मि ठाकुर मो.नं. 7987519939 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहासक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्र. तहसीलदार साजा तारसिंह खरे मो.नं. 7587293552 को ग्राम पंचायत कांचरी, लालपुर, बनरांका, टेढ़ी, भरदा, कंदई, भनौरा, बीजा, नवागांवखुर्द, गोड़मर्रा, हाथीडोब, गाड़ाडीह, बुंदेली, लूक हेतु नियुक्त किया गया है।

©नवागढ़ मारो से धर्मेंद्र गायकवाड़ की रपट    


Back to top button