आओ साथियों आओ | Newsforum

©चंचला पटेल, शिक्षिका, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़

परिचय : बीएड, डिप्लोमा, एमए, विशेष शिक्षिका के पद पर कार्यरत, बच्चों को योगा, डांस, ड्राइंग और स्कील डेवलपमेंट की ट्रेनिंग देते हैं.


 

 

आओ साथियों आओ,

कोरोना को दूर भगाओ,

सही समय में टीका लगवाकर

कोरोना वायरस से अपने को बचाओ।

टीका ना लगवाये तो कोरोना का डर ,

मेल जोल करो तो संक्रमण का डर

बहुत मेहनत करके बनाये दवा ,

थोड़ा मेहनत करके वैक्सीन दिलवा l

छोटा देखा ना बड़ा देखा महामारी,

गरीब देखा ना अमीर देखा महामारी ,

सबको डरा डाला महामारी l

वायरस ने ना जाती देखे

ना बूढ़े ना बच्चे देखे ,

आओ मिलकर इसको फेंकें ,

टीकाकरण करवा के देखें।

मरना जीना ऊपर वाले के हाथ ,

टीका लगवाना हमारे हाथ।

ना डरा हनुमान लंका में जाने को,

तो क्यों डरें हम टीका लगवाने को l

आओ साथियों आओ ,

कोरोना को दूर भगाओ ।।


Check Also
Close
Back to top button