तिरुपति बालाजी की ओर जाने वाली ट्रेन संचालन करने का निर्णय, यात्रियों को 7 से मिलेगी सुविधा | newsforum

बिलासपुर | कोरोना काल से यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके बाद से रेलवे अपनी पटरी पर नहीं आ पा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर से तिरुपति बालाजी के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह ट्रेन तिरुपति से 7 फरवरी से हर रविवार और गुरुवार को रवाना होगी। बिलासपुर से यह ट्रेन 9 फरवरी से पटरी पर आएगी। यहां से प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को छूटेगी।

 

कोरोना की वजह से यह ट्रेन भी प्रभावित हुई थी। परिचालन बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी भी हो रही थी। अब यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। तिरुपति से यह ट्रेन 07481 नंबर और बिलासपुर से 07482 नंबर के साथ चलेगी। इसमें 2 एसी-3, 1 एसी-2 टायर, 9 स्लीपर, 4 सामान्य के अलावा 2 एसएलआर कोच की सुविधा दी गई है।

 

रेलवे ने इस ट्रेन का परिचालन समय घोषित किया है। इसके तहत ट्रेन तिरुपति से 10:50 बजे छूटकर 11: 05 बजे रेनुगुटा, 11135 बजे कालहस्ती और वेंकटगिरी, गुडूर, नेल्लोरे, बिट्रगुंटा, कावली, विजयवाड़ा होते हुए 4:35 बजे विशाखापत्तनम, 6:13 बजे विजयनगरम पहुंचेगी। रायगड़ा, काटाभांजी, खरियार रोड, बागबहरा, महासमुंद होते हुए 14:55 बजे रायपुर, 15:46 बजे तिल्दा, 16:08 बजे भाटापारा और 17.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।

 

बिलासपुर से यह ट्रेन 15:35 बजे छूटेगी और 17:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। तिरुपति पहुंचने का समय 22.45 बजे निर्धारित किया गया है। ट्रेन पहले की तरह सभी प्रमुख स्टेशनों में ठहरेगी। इससे वहां के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। परिचालन तारीख घोषणा के बाद अब रेलवे के रिजर्वेशन सेंटर के सिस्टम में भी अपडेट होगा। इससे अब यात्री चाहे तो रिजर्वेशन करा सकते हैं।

 

कोरोना को देखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन में भी उन्हीं यात्रियों को यात्रा की अनुमति देगी, जिनकी कंफर्म सीट है। प्रतीक्षा सूची या बिना टिकट के यात्रियों पर पाबंदी रहेगी। इसके बाद भी यदि कोई यात्रा करते पकड़ा जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

©मस्तूरी से राम गोपाल भार्गव की रपट       


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button