.

शादी का झांसा देकर बालिका संप्रेक्षण गृह की किशोरी से 3 युवकों ने 2 साल में अलग-अलग समय किया रेप, जुर्म दर्ज | ऑनलाइन बुलेटिन

भोपाल | [मध्य प्रदेश बुलेटिन] | राजधानी के कोलार इलाके में बालिका संप्रेक्षण गृह में रहने वाली किशोरी से अलग-अलग 3 युवकों द्वारा रेप का मामला सामने आया है। तीनों युवकों से अलग-अलग समय किशोरी की मुलाकात और दोस्ती हुई। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई। तीनों ही युवकों ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की शिकायत पर कोलार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस के मुताबिक 17 साल की किशोरी बालिका संप्रेक्षण गृह प्रोफेसर कॉलोनी में पिछले डेढ़ साल से रह रही है। जब वह 8 साल की थी, तब उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी नानी के घर में रहने लगी। साल 2019 में एक दिन किशोरी अपनी सहेली के घर गई। वहां रात रुकने पर नानी ने फटकारा। डांट से नाराज होकर किशोरी जनवरी 2019 में सहेली के घर फिर चली गई।

 

यहां सहेली के भाई अंकित ने शादी का झांसा देकर रेप किया। एक साल तक लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद अंकित ने उसे छोड़ दिया।

 

इसके बाद किशोरी अपने एक रिश्तेदार के घर रहने लगी। जहां वह विदिशा निवासी कमलेश नामक युवक के संपर्क में आई। वह भी लिव-इन रिलेशन में रहा और रेप किया। उसने भी शादी करने से मना करते हुए छोड़ दिया।

 

इसके बाद बैरागढ़ इलाके में एक रेस्टोरेंट में काम करते हुए उसकी यहीं पर काम करने वाले राहुल से उसकी दोस्ती हुई। उसने भी शादी की बात कहते हुए उसके साथ रेप किया। बाद में उसने भी शादी से मना कर दिया।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बाघ और तेंदुआ की खाल के साथ 6 गिरफ्तार, 5 आरोपी फरार | ऑनलाइन बुलेटिन
READ

 

 

छत्तीसगढ़ में मारे गए थे अंतिम 3 चीते, महाराजा रामानुज सिंहदेव ने किया था 1170 बाघों का शिकार | ऑनलाइन बुलेटिन

 

 

Related Articles

Back to top button