अपडेट की कैंब्रिज डिक्शनरी ने ‘वुमन’ की परिभाषा, अब इन्हें भी किया शामिल, और जानने के लिए पढ़ें विस्तृत खबर | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन डिक्शनरी ने हाल ही में ‘वुमन’ शब्द की एक कंप्लीमेंट्री डेफिनेशन (पूरक परिभाषा) भी जोड़ी, जिसमें ट्रांसजेंडर लोग भी शामिल हैं। अब इसने ‘वुमन’ की परिभाषा का विस्तार करते हुए उन लोगों को भी इसमें शामिल क्या है जिनका जन्म के समय लिंग (जेंडर) चाहे कोई भी रहा हो लेकिन वे खुद को ‘महिला’ के रूप में पहचानते हैं।
कैंब्रिज डिक्शनरी ने ‘वुमन’ (महिला) की अपनी परिभाषा को अपडेट किया है। डिक्शनरी के मुताबिक, जन्म के समय कोई भी लिंग रहा हो लेकिन महिला के रूप में पहचान किए जाने वाले किसी भी शख्स को अब ‘वुमन’ कहा जाएगा।
इस परिभाषा के साथ उसने दो उदाहरण भी दिए हैं: पहला, “वह एक सरकारी दफ्तर के लिए चुनी गई पहली ट्रांस महिला (woman) थी।” दूसरा- “मैरी एक ऐसी महिला है जिसकी पहचान जन्म के समय पुरुष के तौर पर की गई थी।”
कैम्ब्रिज डिक्शनरी अपनी परिभाषा बदलने वाली पहली डिक्शनरी नहीं है। जुलाई में, मरियम-वेबस्टर ने ‘फीमेल’ शब्द की एक पूरक परिभाषा जोड़ी थी। इसके मुताबिक, “पुरुष (मेल) के विपरीत लैंगिक पहचान रखने” वाले सभी ‘फीमेल’ हैं।
कैंब्रिज डिक्शनरी ने ‘मैन’ की भी अपनी परिभाषा को अपडेट किया है। अब यह डिक्शनरी कहती है कि एक मैन “एक ऐसा एडल्ट भी हो सकता है, जो आदमी की तरह रहता और पहचाना जाता हो, भले ही जन्म के समय उसके लिंग की पहचान कुछ और की गई हो।”
डिक्शनरी की ताजा अपडेटेड परिभाषा पर प्रतिक्रिया देते हुए, ट्रांसजेंडर और नॉन-बाइनरी लोगों का समर्थन करने वाले ब्यूमोंट सोसाइटी चैरिटी के अध्यक्ष डॉ जेन हैमलिन ने कहा: “यह बेहद अच्छी खबर है।” उन्होंने कहा, “हाल ही में ‘मैन’ और ‘वुमन’ की परिभाषाओं के बारे में बहुत गलत सूचनाएं और बकवास लिखी गई हैं, लेकिन ये परिभाषाएं स्पष्ट, संक्षिप्त और सही हैं। कैम्ब्रिज डिक्शनरी टीम को बधाई!”
हालांकि, कैंपेन ग्रुप, सेक्स मैटर्स की कार्यकारी निदेशक, माया फॉर्स्टेटर ने कहा: “डिक्शनरी की प्राथमिक परिभाषा अभी भी ‘वयस्क मानव महिला और पुरुष’ बनी हुई है। कानूनी परिभाषा भी यही है, और अधिकांश लोग भी इसे ही समझते हैं। लोगों ने हमेशा अलग-अलग तरीकों से शब्दों का इस्तेमाल किया है और डिक्शनरी भी यही दर्शाती है।”
ये भी पढ़ें: