.

राहुल गांधी के साथ नजर आने वाली महिला कौन? एशियन गेम्स में फहरा चुकी हैं परचम | ऑनलाइन बुलेटिन

नई दिल्ली | [नेशनल बुलेटिन] | कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे तमाम लोगों से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को उनकी एक महिला के साथ तस्वीर सोशल।मीडिया पर वायरल हो गई, जिसे देखकर लोगों के मन में सवाल उठा कि आखिर यह महिला कौन हैं?

 

सफेद सलवार-कुर्ता पहने यह महिला राहुल गांधी के साथ बड़ी गर्मजोशी के साथ कदमताल कर रही थी। अब इस सस्पेंस को और न बढ़ाते हुए आपको इस महिला का नाम बता ही देते हैं। यह महिला हैं भारत की पूर्व एथलीट पद्मिनी थॉमस।

 

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित

 

सोमवार को तिरुअनंतपुरम के पलायम में राहुल गांधी के साथ पद्मिनी थॉमस की यह तस्वीर ली गई है। बता दें कि पद्मिनी थॉमस ने अलग-अलग इवेंट्स में भारत का मान बढ़ाया है। वह साल 1982 में एशियन गेम्स में भी हिस्सा ले चुकी हैं। पद्मिनी ने इस साल 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में सिल्वर और 400 मीटर रेस में ब्रांज मेडल जीता था। इसके अलावा पद्मिनी थॉमस केरल स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।

 

ऐसी रही है पद्मिनी की पर्सनल लाइफ

 

अब बात पद्मिनी थॉमस की पर्सनल लाइफ की। पद्मिनी ने एक अन्य भारतीय एथलीट जॉन सेल्वन से शादी की थी। हालांकि मई 2020 में उनके पति का एक हादसे में निधन हो गया था। जॉन अपने घर की छत से गिर गए थे। पद्मिनी और सेल्वन के दो बच्चे हैं और दोनों की खेल की दुनिया से जुड़े हुए हैं। उनके बच्चों में बिटिया डायना जॉन सेल्वन और बेटा डैनी जॉन सेल्वन है।

 

नाली सफाई करते 2 सफाई कर्मचारियों की मौत, हाई कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान; सरकार और निगम को नोटिस | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button