.

धम्म ध्वज पंचशील महान | ऑनलाइन बुलेटिन

©जलेश्वरी गेंदले, शिक्षिका. 

परिचय- पथरिया, मुंगेली, छत्तीसगढ़


 

 

 

खुद को जानों

जान लो संसार

पंचशील ध्वज

है जीवन आधार।

पंचशील जो अपनाये,

उस मानव का हो उद्धार।

 

धम्म ध्वज में करुणा, मैत्री

प्रज्ञा का है वास

जहां सभी हैं अपने

हर नर पर है विश्वास।

है जहां मानवता का ज्ञान,

सारे जहां में धम्म ध्वज पंचशील महान।

 

जिसमें है रंग पांच

पांच तत्व से है यह मनुष्य काया में जान

पवित्रता, समानता, मानवता, एकता

भाईचारे का जो देता है ज्ञान,

वो है धम्म ध्वज पंचशील महान।

 

नीला, पीला, लाल, सफेद, केसरी

शांति, उत्साह, शौर्य,

शुद्धता, त्याग के हैं निशान।

प्रभुत्व संपन्न हो अपना भारत

पंचशील ध्वज के हैं अरमान,

धम्म पंचशील ध्वज महान।

 

जहां जन्म लिए तथागत

मिले सद्बुद्धि और ज्ञान।

मानव-मानव सभी एक हों

संदेश बुद्ध का लो सब जान

धम्म ध्वज पंचशील महान।

जिससे बढ़ी है भारत की शान,

वो है धम्म ध्वज पंचशील महान।

 


Back to top button