दिखाई नहीं देता | Newsforum
©द्रौपदी साहू (शिक्षिका), कोरबा, छत्तीसगढ़
परिचय- गाइडर जय भारत इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल, जिला उपाध्यक्ष- अखिल भारतीय हिंदी महासभा.
चुनाव आते ही हाथ जोड़, वोट मांगने आते हैं नेता।
जीतने के बाद किसी की समस्या, उन्हें दिखाई नहीं देता।।
अमीरों के लिए गरीबी रेखा का, राशन कार्ड बनवाते हैं।
गरीबों को एक काम के लिए, दस बार दौड़ाते हैं।।
किसी काम के लिए, भारी-भरकम घूस वो लेते।
किसी की दीन दशा, उन्हें दिखाई नहीं देते।।
अपना कर्तव्य समझकर, कोई कार्य नहीं करते।
लोग तो लोग हैं, भगवान से भी नहीं डरते।।
लालच में पड़कर सभी, स्वार्थी हो गये हैं नेता।
आज के दौर में इमानदारी, कहीं दिखाई नहीं देता।।
मांगे अगर मदद कोई, तो अंगूठा दिखाते हैं ।
अपनी बारी आने पर, मक्खन लगाते हैं।।
कभी मदद भी करते हैं, तो प्रसिद्धि पाने के लिए।
फोटो खिंचवा लेते हैं, पेपर छपवाने के लिए।।
गरीब अपनी व्यथा सुनाये, तो उसकी सुनवाई नहीं होती।
यह कलयुग है यहां, किसी की नियत दिखाई नहीं देती।।