.

डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर…

अशोक कुमार यादव

©अशोक कुमार यादव

परिचय- मुंगेली, छत्तीसगढ़.


 

मन-ही-मन सोच रहा नन्हा भीम,

भेदभाव, छुआ-छूत क्यों हावी है?

कुआँ से पानी पी नहीं सकते हम,

मानव-ही-मानव पर कुप्रभावी है।।

 

मुक बधिर बनकर जीना पड़ रहा है,

शिक्षा ग्रहण करना क्यों मनाही है?

जिंदगी बीत रही है कुंठा, अवसाद में,

मैं भुक्तभोगी, रोम-रोम अनुभवी है।।

 

सामाजिक कुरीतियाँ देख संकल्पित,

चुनौतियों का सामना कर आगे बढूँगा।

छठा प्रहर तक विद्या ग्रहण करना है,

दुनिया की सारी ज्ञान पुस्तकें पढूँगा।।

 

लिखूँगा एक दिन भारत का संविधान,

सबको स्वतंत्रता और अधिकार मिलेगा।

एकता,अखंडता और भाईचारे का संदेश,

समानता का सुवासित कुसुम खिलेगा।।

 

सोशल मीडिया

 

फेसबुक ग्रुप में जुड़े

 

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

 

ONLINE bulletin dot in में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.

 

? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।

 

ये खबर भी पढ़ें:

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर…

 


Back to top button