.

दलितों की जमीन पर भूमाफिया का तांडव | ऑनलाइन बुलेटिन

गोरखपुर, गोरखनाथ मंदिर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर थाना-गोरखनाथ के अन्तर्गत मुहल्ला-रामपुर नयागांव में भूमाफिया द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ी जातियों के करीब सौ से अधिक मकानों पर जबरदस्ती कब्जा करके बेदखल करने की धमकी दी जा रही है। आज विरोधी भूमाफिया खत्म कर दिया गया है और भाजपाई भूमाफिया शासन प्रशासन के संरक्षण में मजबूत किये जा रहें हैं।

 

आज से करीब 100 साल से ऊपर हो गया है रामपुर नयागांव में बसे मुस्लिम समाज के नबाबों ने हम लोगों को बसाया था। लेकिन उनके पोतों ने भूमाफिया से मिलकर दलितों और पिछड़ों को उजाड़ने की कोशिश किया जा रहा है, यह कहां जाएं कि मुसलमानों ने बसाया तो हिन्दुओं की सरकार बनते ही हम जैसे गरीबों को ही उजाड़ा जा रहा है। कहने को सिर्फ हमें हिन्दू माना जाता है, वोट लेने के लिए हम हिन्दू हैं।

 

सच्चाई यह है कि दलितों को हमेशा नफरत की निगाहों से देखा गया है। 100 साल से ऊपर बसे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को भूमाफिया द्वारा उजाड़ने की धमकी दिया जा रहा है। जबकि हम लोग द्वारा न्यायालयों में मुकदमा विचाराधीन है।

 

मुकदमा विचाराधीन होते हुए उक्त आराजी का बैनामा सरोज रंजन शुक्ल पुत्र चन्द्रशेखर शुक्ल एवं अनन्त शुक्ल पुत्र सरोज रंजन शुक्ल ने करा लिया। उक्त आ.संख्या-168, 169, 171 और 172 में से 168, 169,171 मे पुरी आबादी हो गयी है। और 172 में करीब आधे से ज्यादा उसमें भी आबादी हैं, शेष बची जमीन पर अनुसूचित जाति के लोग कृषि कार्य करते हैं। जिसमें 172 आराजी संख्या का अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम के यहाँ 13 जून 1990 से मुकदमा चल रहा है।

 

जबकि 172आ. संख्या में अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम के यहाँ से 2010 में स्टे होने के बावजूद कानूनगो राहुल सिंह ने न्यायालय के आदेश को मानने से इनकार कर दिया और पत्थरनसल करवा दिया। उपरोक्त अराजियत पर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जातियों का संयुक्त रूप से कब्ज़ा है।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दावा है कि उत्तर प्रदेश से भूमाफिया गायब हो गया है। लेकिन उनके ही जिले में मंदिर से सटे गांव को भूमाफिया के द्वारा दलितों और पिछड़ों की बस्ती को उजाड़ा जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मंडलाआयुक्त- गोरखपुर मंडल गोरखपुर, उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया परन्तु डी यम और एस डी यम के आदेशों पर तहसीलदार/ कानूनगो और लेखपाल द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।

 

अभी तक कोई कार्यवाही नहीं होने पर आज रामपुर नयागांव के दलित / पिछड़े वर्ग की महिलाओं और पुरुषों द्वारा प्रार्थना पत्र लेकर गोरखपुर मण्डलायुक्त से मिल कर अपनी समस्या बताई जिसमें महिला और पुरुष करीब धरना पर 80 लोगों की उपस्थिति थी।

 

गांव के लोगों का कहना है कि भूमाफिया के आंतक से गांव के लोगों भयभीत हो गये हैं। तथा कभी भी कोई अप्रिय धटना हो सकती हैं। प्रशासन की ओर से हो रही लापरवाही यह संकेत करता हैं भूमाफिया के सामने प्रशासन अपंग एवं असहाय होता नजर आ रहा है।

 

राजेश कुमार बौद्ध

©राजेश कुमार बौद्ध

परिचय-   गोरखपुर, उत्तर प्रदेश


नोट :– उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि ‘online bulletin dot in’ इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.


ये भी पढ़ें :

जिंदगी मुस्कुराएं | ऑनलाइन बुलेटिन

 


Back to top button