.

अशोक कुमार यादव के चार कविताएं को राज्य स्तरीय हिंदी मासिक बाल पत्रिका किलोल में मिला स्थान | Onlinebulletin.in

©अशोक कुमार यादव ‘शिक्षादूत’, मुंगेली, छत्तीसगढ़

परिचय – प्रभारी प्रधानपाठक, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार 2020 “शिक्षादूत पुरस्कार” से सम्मानित।


 

#Onlinebulletin.in | #Onlinebulletin | स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर, छत्तीसगढ़ से प्रकाशित राज्य स्तरीय हिंदी मासिक बाल पत्रिका किलोल जिसके संपादक प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ आलोक शुक्ला हैं। यह पत्रिका 2016 से प्रकाशित हो रही है।

इस पत्रिका का उद्देश्य बच्चों के पठन कौशल एवं पढ़ने की रुचि विकसित करना, शिक्षकों के रचनात्मक कौशल एवं लेखन को प्रदर्शित करना है। इस पत्रिका का उपयोग स्वयं के लिए, अपने बच्चों के लिए एवं कक्षा के विद्यार्थी के लिए कर सकते हैं।

 

वर्ष 5, अंक 12, माह दिसंबर 2021 किलोल पत्रिका में अशोक कुमार यादव, सहायक शिक्षक, (प्रभारी प्रधान पाठक) शासकीय प्राथमिक शाला दाबो, संकुल केंद्र दाबो, विकासखंड एवं जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के चार कविताएं 1) विश्व गुरु भारत 2) द्वीपवती 3) कभी चुका नहीं पाऊंगा 4) हारा नहीं हूं मैं, प्रकाशित हुई।

 

किलोल पत्रिका में कविताएं प्रकाशित होने पर संकुल केंद्र दाबो के शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।


Back to top button