.

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ मटियारी में आज से, तैयारी पूरी | newsforum

जांजी / बिलासपुर | ग्राम मटियारी में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमेंं सिवनी नैला की 14 वर्षीय बालिका भावना किशोरी पांडे कथा कथा वाचन करेगी। कथा का शुभारंभ 4 फरवरी 2021 को विशाल कलशयात्रा से होगा। इसके लिए मटियारी में जायसवाल परिवार द्वारा तैयारी की जा रही है।

 

श्रीमद् भागवत कथा का समापन 8 फरवरी को हवन सहस्त्रधारा पूर्णाहुति के साथ होगा। प्रवचन का समय हर रोज अपरान्ह 2 से 6 बजे तक रखा गया है। सीपत क्षेत्र में कम उम्र की बालिका कथा सुनाने आ रही है। इस कारण मटियारी ग्राम सहित क्षेत्र के लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

 

जायसवाल परिवार के सदस्यों ने बताया कि लोगों के उत्साह को देखते हुए उम्मीद है कि कथा श्रवण करने मटियारी के अलावा आसपास के गांव शहर से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसे ध्यान में रखकर श्रीमती ईश्वरी देवी हरगोविंद जायसवाल, श्रीमती सुभद्रा सौरभ जायसवाल, दीप्ती राजेश जायसवाल सभी सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं।

 

©जांजी से आदित्य सिंह की रपट          

सफाई किए, कोरोनाग्रस्त हुए और अब मजदूरी भी नहीं : सुरक्षा किट देने व श्रम कानूनों का पालन करने की मांग की माकपा ने | Newsforum
READ

Back to top button