.

Love Story : ननद के प्यार में पागल हुई दो बच्चों की मां, परेशान घरवालों ने किया ये जिसे जानकर रूह कांप जाएगी | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

Love Story : पटना | [बिहार बुलेटिन] | Mother of two children fell madly in love with sister-in-law, troubled family members did this.

 

Online bulletin dot in : अजब प्रेम की गजब कहानी Bihar के समस्तीपुर जिले से सामने आई है। आपस में ननद और भाभी लगने वालीं दो युवतियों ने शादी रचा ली और अब दंपती की तरह साथ रहने पर अड़ी हैं।

Love Story

इनमें से एक युवती ने अपने परिवार वालों पर उसकी पत्नी (ननद) को गायब करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसकी बात सुनकर एक बार तो पुलिस वाले भी अचरज में पड़ गए।(Love Story)

 

मीडिया में आई खबर के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के रोसड़ा पुलिस थाने में शुक्रवार को एक युवती लड़के की पोशाक में पहुंची। उसने अपना नाम भानुप्रिया बताया। उसने पुलिस से कहा कि उसके रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी को गायब कर दिया है और फूट-फूटकर रोने लगी।

 

एक बार तो एसआई ने उसे लड़का समझा और शांत होकर पूरी बात बताने के लिए कहा। बाद में जब पुलिस को पता चला कि वह लड़का नहीं बल्कि लड़की है तो वे भी हतप्रभ रह गए। (Love Story)

 

भानुप्रिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी ननद से प्यार करती है। दोनों ने आपस में शादी रचा ली है। जब यह बात घरवालों और रिश्तेदारों को पता चली तो उन्होंने दोनों को अलग कर दिया। भानुप्रिया ने कहा कि उसकी बड़ी ननद ने उसकी पत्नी यानी छोटी ननद को छुपाकर रखा है। उससे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

 

इस मामले को लेकर रोसड़ा थाना के अधिकारी भी असमंजस में पड़ गए। चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी ननद से शादी रचाने का दावा करने वाली भानुप्रिया के दो बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं उसके साथ थाने में बच्चों के साथ उसका पति भी मौजूद था।(Love Story)

 

काफी समझाने-बुझाने के बाद भी भानुप्रिया अपनी जिद पर अड़ी रही। उसका कहना था कि वह पत्नी (ननद) के बिना नहीं रह सकती। इंस्पेक्टर कृष्ण प्रसाद ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत देने को कहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें:

Vaccancy In Atmanand School : स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय संविदा पदों पर भर्ती के लिए वॉक इन इंटरव्यू 22 से, इन पदों पर होनी है भर्ती, जानें पूरा प्रोसेस | ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन

 


Back to top button