Hair Fall control : आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ाएगा ये अचूक घरेलू नुस्खा, अब हेयर फाल की प्रॉब्लम होगी दूर…
Hair Fall control :
Hair Fall control : नई दिल्ली | [हेल्थ बुलेटिन] | ऑनलाइन बुलेटिन : बाल झड़ने से बाल पतले होते लगते हैं और अगर इनका झड़ना कम न किया जाए तो गंजेपन की समस्या भी आने लगती है। आजकल बढ़ते प्रदूषण की वजह से सबसे ज्यादा प्रॉब्लम सामने आ रही है वो है बाल झड़ने की समस्या। बहुत से केमिकल वाले प्रोडक्ट बालों को अलग-अलग तरह से हानि पहुंचाते हैं, इसलिए ये बहुत जरूरी है कि अगर आप बाल झड़ने से रोकना चाहते हैं तो आप घरेलू नुस्खे अपनाएं, जिससे आपकी हेयर फाल कम होने में मदद मिलेगी। (Hair Fall control)

अपनाएं नारियल और करी पत्ते का ये नुस्खा

नारियल का तेल बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। इसमें लैरिक एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है, जो बालों की ग्रोथ के लिए काफी बेनिफिशियल है। इसके अलावा करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और साथ ही इसमें अमीनो एसिड की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। नारियल का तेल और करी पत्ता दोनों को मिलाकर बालों में लगाने से बाल झड़ना कम होंगे और बाल की ग्रोथ में मदद मिलेगी।(Hair Fall control)

तैयार करने का तरीका

- नारियल का तेल और करी पत्ता के इस नुस्खे को तैयार करने के लिए आपको एक कटोरी में नारियल का तेल लेना है और उसमें मुट्ठी भर करी पत्ता मिला लेना है।
- इस तेल को कुछ देर तक पकाना है और जब तेल अच्छी तरह पक जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रख देना है।
- बालों पर इसे आधे घंटे तक लगाएं और उसके बाद बाल धो लें।
- आप देखेंगे आपके बाल धीरे-धीरे झड़ना कम हो जाएंगे और हेयर ग्रोथ में भी काफी मदद मिलेगी।

मेथी दाना का हेयर मास्क बनाएं

मेथी दाना का हेयर मास्क लगाने के लिए आपको मेथी दानों को रात भर भिगोकर रखना है और उसके बाद इन दोनों को पीस कर पेस्ट बना लेना है। इस पेस्ट को आपके बालों पर जड़ों से लेकर सिरों तक लगाना है और फिर बाल धो लेना है। ध्यान रहे इस हेयर मास्क को बालों पर आधे से 1 घंटे तक लगाकर रखे। इसमें औषधिय गुण पाए जाते हैं, जिससे धीरे-धीरे बाल झड़ना कम होगा और आपके बाल में प्राकृतिक चमक आएगी।(Hair Fall control)
नारियल में मिलाएं प्याज का रस और देखें कमाल

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए और उसे झड़ने से रोकने के लिए प्याज का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। इस तेल को अपने घर पर ही बना सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी नारियल तेल में प्याज का रस मिलाकर आंच पर पकाने रख देना है। जब तेल पक जाता है तो उसके बाद इसे ठंडा करके बालों पर हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाना है। प्याज के रस की बजाय आप चाहे तो प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर तेल में पका सकते हैं।(Hair Fall control)
डिस्क्लेमर –
अंत में हम आपको यही सलाह देना चाहेंगे कि अगर आप किसी भी तरह की स्किन एलर्जी की समस्या से पीड़ित है तो आपसे निवेदन है कि आप डॉक्टर से सलाह जरूर ले लीजिये।(Hair Fall control)
? सोशल मीडिया
फेसबुक पेज में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://www.facebook.com/onlinebulletindotin
व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Cj1zs5ocireHsUffFGTSld
ONLINE bulletin dot। n में प्रतिदिन सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाएं, परीक्षा पाठ्यक्रम, समय सारिणी, परीक्षा परिणाम, सम-सामयिक विषयों और कई अन्य के लिए onlinebulletin.in का अनुसरण करते रहें.
? अगर आपका कोई भाई, दोस्त या रिलेटिव ऑनलाइन बुलेटिन डॉट इन में प्रकाशित किए जाने वाले सरकारी भर्तियों के लिए एलिजिबल है तो उन तक onlinebulletin.in को जरूर पहुंचाएं।











