.

हरदी में सरपंच इंजी.दीपक बंजारे के नेतृत्व महिला दिवस पर गांवभर की महिलाओं का सम्मान, पर्यटन स्थल ले जाने की घोषणा | newsforum

बिलासपुर | देश-दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम किए जा रहे हैं। तो वहीं बिलासपुर से लगे ग्राम पंचायत हरदी (गोबरी) में महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही भारतीय संविधान में लिखे महिलाओं के अधिकार को पढ़कर उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही गांव की महिलाओं को पर्यटन स्थल ले जाने की बात जनप्रतिनिधियों द्वारा कही गई है।

सरपंच इंजी.दीपक बंजारे के नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष्य पर ग्राम पंचायत हरदी (गोबरी) की समस्त महिलाओं का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमें महिलाओं को गुलाल लगाकर, नारियल और साड़ी भेंटकर सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही डॉ. आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान में लिखे महिलाओं के अधिकार को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम मे महिलाओं की शिक्षा पर जोर देने को लेकर पंचायत का मुख्य उद्देश्य बताया गया।

 

पंचायत के कोई भी लड़की नवोदय विद्यालय चयनित होते हैं तो 3001 रुपये और लड़के के लिए 2500 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। सफल होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को राशि व श्रीफल देकर प्रोत्साहित किया गया। पंचायत ने सर्वसम्मति से गांव की सभी महिलाओं को मेला घुमाने का निर्णय लेते हुए पर्यटन स्थल का भ्रमण कराने की घोषणा की है।

©बिलासपुर से शैलेन्द्र बंजारे की रपट            


Back to top button